आप सोच रहे होंगे कि आख़िर लोग नींद में कौन-सी अजोबीगरीब हरकतें करते हैं।
एसएमएस : ब्रिटेन के एक अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर क्रिस्टी एंडरसन कहती हैं कि कई लोग नींद में एसएमएस करने के आदी हो गए हैं। एक अनुमान के अनुसार ब्रिटेन में 92 फ़ीसदी लोगों के पास मोबाइल फोन है और इनमें से अधिकांश अपने फोन के साथ ही बिस्तर में जा रहे हैं।
डॉक्टर एंडरसन के अनुसार, “ये आम बात है कि जो काम लोग जागते वक्त करते हैं वही वो सपनों के दौरान भी करते हैं। ”
और चूँकि मोबाइल आने के बाद एसएमएस का चलन भी बढ़ा है तो ज़ाहिर उनका दखल सपनों में होगा। भई आपका फ़ोन भी तो तकिए के पास ही होता होगा। क्या आपने कभी ऐसा किया है?
भोजन : कुछ लोग सुबह उठकर अपने किचन को काफ़ी अस्त-व्यस्त पाते हैं। नींद में चलने वाले ये लोग हैरान होते होंगे लेकिन ये तो उन्हीं का करा-धरा होता है। नींद में चलकर रसोई घर तक पहुंचने में कुछ मुँह में डाल लेना एक बड़ी समस्या नहीं है। इसे डॉक्टर नॉक्टर्नल ईटिंग सिंड्रोम कहते है।
ज्यादा मुश्किल मामलों में, कुछ लोग खाना तक बना लेते हैं। ऐसे मामले में वे नींद से जगे होते हैं लेकिन उन्हें ये याद नहीं होता कि वे क्या कर चुके हैं। नींद में चलने की बीमारी के बारे में जानकारी बढ़ने के साथ ऐसे लोग भी क्लीनिक का दरवाज़ा खटखटाने लगे हैं।
इंसान- 5 से 11 घंटे
अजगर- 18 घंटे
बिल्ली- 12 से 11 घंटे
भेंड- 3 से 8 घंटे
जिराफ़- 1 से 9 घंटे
सेक्स : सेक्सोमेनिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोग नींद में संभोग करते हैं। इसके बारे में मालूमात हाल ही में हासिल हुई हैं। इसके मामले तब सामने आते हैं जब लोग बहुत ज़्यादा तनाव में होते हैं या फिर शराब और ड्रग्स का सेवन कर चुके हों। इसमें कई बार लोग नींद में ही पूरा संभोग कर लेते हैं।
एडिनबरा स्लीप क्लिनिक के डॉक्टर क्रिस इडज़ीकोव्सकी कहते हैं कि कई बार नींद के दौरान सेक्स काफ़ी हिंसक भी हो सकता है। डॉक्टर क्रिस इडज़ीकोव्सकी के अनुसार, “ऐसा व्यवहार होते वक्त दिमाग का वो हिस्सा सो रहा होता है जो सोचने और सजग रहने के लिए ज़िम्मेदार होता है। सिर्फ़ इच्छाओं वाला हिस्सा ही जागता रहता है।”