जब महिला ने अकेले तेंदुए को मार गिराया

- शिवप्रसाद जोशी (देहरादून से)

Webdunia
बुधवार, 27 अगस्त 2014 (11:19 IST)
BBC
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की एक महिला ने अपने ऊपर हमला करने वाले तेंदुए को अकेले ही दरांती और कुदाल से मार गिराया। कमला नेगी नाम की इन महिला को बुरी तरह घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में बताया, 'मेरे पास दरांती और कुदाल थी। उसी से तेंदुए पर कई वार किए, जिससे उसके दांत भी टूट गए। लगभग आधा घंटे मेरी उससे लड़ाई चली। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई।'

सेमकोटी गांव की रहने वाली 56 साल की कमला नेगी का कहना है कि वो रविवार सुबह पास ही के एक नाले से अपने खेत के लिए पानी खींचने गई थीं। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

तेंदुए को मारने के बाद खून से लथपथ कमला पहले अपने गांव पहुंचीं। गांव वाले उन्हें अगस्त मुनि क़स्बे के छोटे अस्पताल में ले गए। इसके बाद उन्हें श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर चोट : हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक तेंदुए को इस तरह लोगों पर झपटते दिखाया गया था।

कमला का इलाज कर रहे श्रीनगर बेस अस्पताल के डॉक्टर अब्दुल रउफ ने बताया, 'उनके बाएं हाथ की हड्डी बाहर आ गई है। दोनों हाथों की कोहनियां टूटी हैं। सिर पर भी घाव हैं। पूरे शरीर में काटने के निशान और नाखून की खरोंचे हैं। वैसे उनकी हालत ठीक है।'

वन विभाग का कहना है कि वो तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा रहा है। पिछले दो सप्ताह में उत्तराखंड में तेंदुए के हमले की ये तीसरी घटना है।

अपनी जगहों में बढ़ते खलल और पेड़ों के कटने से तेंदुए जैसे जंगली जानवर रिहाइशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इस वजह से इस तरह के हमले बढ़ते जा रहे हैं।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च