प्रयोगशाला में बने स्त्री जननांग का प्रत्यारोपण

- जेम्स गैलाघर (स्वास्थ्य और विज्ञान संवाददाता)

Webdunia
BBC
अमेरिका में डॉक्टरों ने प्रयोगशाला में स्त्री जननांगों को विकसित कर उसे चार महिलाओं में प्रत्यारोपित किया है। इन चारों महिलाओं के जननांग मां के गर्भ में पर्याप्त रूप से विकसित नहीं हो पाए थे। यह एक तरह का शारीरिक विकार होता है जिसमें स्त्री जननांग का विकास जन्म से ही अधूरा रहता है।

प्रत्येक महिला के लिए सही आकार का स्त्री जननांग विकसित करने के लिए अच्छी तरह से ऊतकों का मिलान करना जरूरी था इसके लिए एक ऊतक के नमूने का इस्तेमाल किया गया।

सामान्य यौन क्रियाएं : प्रत्यारोपण के बाद सभी महिलाओं में 'इच्छा, कामोत्तेजना, गीलापन, संभोग सुख, संतुष्टि' और दर्द रहित संभोग के सामान्य लक्षण देखे गए।

इस उपचार में शल्य चिकित्सा की मदद से तैयार किए गए कटोरे की तरह के छेद का इस्तेमाल किया जाता है जो तो आंत की त्वचा से बना था।

उत्तरी केरोलिना के वेक फॉरेस्ट बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने इन चारों महिलाओं के स्त्री जननांग के निर्माण में उत्कृष्ट तकनीक का इस्तेमाल किया। ये चारों महिलाएं किशोरावस्था की थी।

चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत पेड़ू क्षेत्र का स्कैन किया गया और उसका इस्तेमाल प्रत्येक रोगी के लिए 3 डी परत वाली एक ट्यूब डिजाइन करने के लिए किया गया।

कैसे बना जननांग जानिए विस्तार से...



BBC
एक छोटा-सा ऊतक कम विकसित स्त्री जननांग से लिया गया और प्रयोगशाला में कोशिकाओं को बड़े पैमाने पर विकसित किया गया। मांसपेशियों की कोशिकाएं बाहर की तरफ से परत के साथ और अंदर की तरफ से स्त्री जननांग की कोशिकाओं के साथ जुड़ी थीं।

स्त्री जननांगों को एक बायोरिएक्टर में बड़े ही सावधानी से उस समय तक विकसित किया गया जब तक वे शल्य चिकित्सा के माध्यम से प्रत्यारोपित करने के लिए लायक नहीं हो गए।

सभी महिलाओं में यौन क्रियाएं अब समान्य है।

असामान्यताएं : स्त्री जननांग के विकास में अवरोध प्रजनन अंगों में अन्य असामान्यताएं पैदा कर सकते हैं। इनमें से दो महिलाओं में स्त्री जननांग गर्भाशय से जुड़ा था। गर्भधारण का कोई मामला नहीं था, लेकिन उन महिलाओं में यह सैद्धांतिक रूप से संभव है।

वेक फॉरेस्ट बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर में निदेशक डॉ. एंथोनी एटाला ने बीबीसी समाचार वेबसाइट को बताया, 'वास्तव में हमने पहली बार पूरे अंग को बनाया है यह एक चुनौती थी।'

उन्होंने कहा कि एक क्रियाशील स्त्री जननांग इन महिलाओं के जीवन के लिए एक 'बहुत महत्वपूर्ण बात है और इससे उनके जीवन में होने वाली तब्दीली देखना 'पुरस्कृत होने जैसा' था।

यह पहली दफा है जब प्रत्यारोपण के परिणाम की रिपोर्ट आई है हालांकि, पहला प्रत्यारोपण आठ साल पहले हुआ था ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च