माओवादियों ने पूछे केजरीवाल से 10 सवाल

Webdunia
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से दस सवाल पूछे हैं। माओवादियों की ओडिशा राज्य कमेटी के प्रवक्ता ने साथ ही आम चुनावों के बहिष्कार की अपील की है।
BBC

अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी के मुखिया के रूप में संबोधित करते हुए माओवादियों ने उनसे विदेशी कंपनियों, विदेशी निवेश, उत्तर-पूर्व, कश्मीर, सैन्यकरण और ऑपरेशन ग्रीन हंट से जुड़े सवाल पूछे हैं।

आम आदमी पार्टी से संपर्क करने पर पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने अभी ये सवाल नहीं देखे हैं। विदेशी कंपनियों के बारे में माओवादियों ने केजरीवाल से सवाल किया है, "पहले देश में 60 विदेशी कंपनियां थीं, अभी 4000 से ज़्यादा हैं। कांग्रेस हो या भाजपा विदेशी कंपनियों के सामने लाल कालीन बिछाती आई हैं, तो आप क्या करोगे?"

भ्रष्टाचार पर ठोस प्रोग्राम : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर माओवादियों ने कहा है, "भ्रष्टाचार फैलाने वाले कॉरपोरेट घरानों पर आप कैसे लगाम कसोगे, क्या छिछला लोकपाल क़ानून काफ़ी है?...भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आपका ठोस प्रोग्राम क्या है?"

FILE
खेत जोतने वालों किसानों को ज़मीन देने पर भी माओवादियों ने पूछा है कि क्या वह जोतदारों को ज़मीन देने के पक्ष में हैं? माओवादियों ने भारत के बढ़ते सैन्य ख़र्च पर भी सवाल उठाया है।

माओवादियों ने आदिवासी इलाक़ों में सेना भेजने के बारे में केजरीवाल से अपनी नीति स्पष्ट करने को कहा है। माओवादियों ने ऑपरेशन ग्रीनहंट के दौरान महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने, झूठी मुठभेड़ करने सहित कई गांवों को तबाह करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल से पूछा है कि क्या वे इसके लिए दोषी लोगों को जाँच करवाकर सज़ा देंगे?

माओवादियों ने एक अन्य प्रेस रिलीज़ में भारत के सभी बड़े दलों पर सवाल खड़ा करते हुए अरविंद केजरीवाल के बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है, "अरविंद केजरीवाल जो वादे कर रहे हैं, वो एक छलावा हैं।"

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च