वीर्य में शुक्राणु का कम होना यूं है खतरनाक

Webdunia
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (12:14 IST)
- अलेक्स थेरियन (हेल्थ रिपोर्टर)
 
पुरुषों के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या में कमी का मतलब केवल उनकी प्रजनन क्षमता पर सवालिया निशान नहीं है बल्कि इससे पता चलता है कि कई अन्य तरह की भी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। एक नई स्टडी से यह बात सामने आई है कि शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट ये बताती है कि आपके शरीर में सबकुछ ठीक नहीं है।
 
शुक्राणुओं की कम संख्या वाले 5,177 पुरुषों पर एक स्टडी की गई। स्टडी से पता चला कि इनमें से 20 फ़ीसदी लोग मोटापे, उच्च रक्त चाप और बीमार करने वाले कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित थे। इसके साथ ही इनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की भी कमी थी। इस स्टडी का कहना है कि जिनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम है उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं की भी जांच करानी चाहिए।
 
क्या है समस्या
वीर्य में शुक्राणुओं की कमी या वीर्य की गुणवत्ता में गिरावट के कारण हर तीन में से एक जोड़ा मां-बाप बनने की समस्या से जूझ रहा है। इस नई स्टडी में डॉक्टरों ने इटली में तहक़ीक़ात की है जो पुरुष प्रजनन क्षमता से जूझ रहे हैं उनकी सामान्य स्वास्थ्य में भी समस्या है।
 
स्टडी का कहना है कि जिन पुरुषों के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम है वो मेटाबोलिक सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। इनका वजन लंबाई के हिसाब से ज़्यादा होता है और इनमें हाई ब्लड प्रेशर की आशंका बनी रहती है।
 
इनमें डायबीटीज, दिल की बीमारी और स्ट्रोक की भी आशंका प्रबल होती है। इसके साथ ही इनमें सामान्य से 12 गुना कम टेस्टोस्टेरोन हार्मोन होता है जो कि यौनेच्छा को जगाता है। इससे मांसपेशियों के कमज़ोर होने की भी आशंका रहती है और हड्डियां भी पतली होने लगती हैं। हड्ड़ियां कमज़ोर होने लगती हैं और चोट लगने पर टूटने की आशंका प्रबल हो जाती है।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रेसा में एन्डोक्रनॉलजी के प्रोफ़ेसर डॉ. अल्बर्टो फर्लिन के नेतृत्व में ये स्टडी की गई है। उन्होंने कहा, ''प्रजनन क्षमता में गिरावट से जूझ रहे पुरुषों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि वो इसके साथ कई और समस्याओं से जूझ रहे हैं। मसला केवल उनकी प्रजनन क्षमता का नहीं है बल्कि उनके जीवन का है। प्रजनन क्षमता का मूल्यांकन पुरुषों के लिए एक अच्छा मौक़ा होता है कि वो अपने शरीर की अन्य बीमारियों को भी पकड़ सकें।''
 
हालांकि इस स्टडी के लेखक का कहना है कि वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम होना मेटाबोलिक समस्या का प्रमाण नहीं है लेकिन दोनों समस्याएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इस रिसर्च टीम का कहना है कि टेस्टोस्टेरोन में कमी का संबंध इन समस्याओं से सीधा है। डॉ फर्लिन का कहना है कि अगर कोई पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता की जांच कराने जाता है तो उसे प्रॉपर हेल्थ जांच करानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा, ''जो पुरुष पिता नहीं बन पा रहे हैं उन्हें स्पर्म के साथ कई चीज़ों की जांच कराने की ज़रूरत है।'' कई विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा कम ही होता है कि जो स्पर्म की गुणवत्ता की समस्या से जूझ रहे हैं वो शायद ही शरीर की अन्य समस्याओं की जांच कराते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च

अगला लेख