11 स्टेप्स में जानिए घर पर ही 'न्यूड मेकअप' करने का तरीका

Webdunia
मेकअप तो आप सभी करते हैं लेकिन इन दिनों 'न्यूड मेकअप' का चलन जोरों पर है। 'न्यूड मेकअप' का ट्रेंड बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक में है। 'न्यूड मेकअप' यानी कि कम से कम मेकअप में खूबसूरत दिखना। इसे करते हुए ऐसे शेड्स चुने जाते हैं, जो आपकी स्किन टोन से मिलते हों। पूरे चेहरे पर किसी अन्य रंग का प्रयोग नहीं किया जाता। मेकअप होने के बाद चेहरा एकदम नेचुरल लगता है और नैन-नक्श उभरकर दिखते हैं।
 
आइए, जानते हैं घर पर ही अपना 'न्यूड मेकअप' कैसे करें? आपको केवल इन स्टेप्स को फॉलो करना है -
 
1. चेहरे को धो लें, अब क्लींजर और टोनर लगाएं।
 
2. चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
 
3. मेकअप बेस बनाएं और यह जितना न्यूट्रल होगा आप उतनी ही आप खूबसूरत लगेंगी।
 
4. अपने चेहरे के रंग से एक शेड हल्के रंग का फाउंडेशन इस्तेमाल करें, अब इसे ब्रश से एकसमान कर लें।
 
5. कॉम्पैक्ट पाउडर भी फाउंडेशन के रंग का ही यूज़ करें।
 
6. आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर चेहरे और आस-पास के हिस्सों के दाग-धब्बे को छुपाने के लिए लगाएं।  
7. अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ हल्का सा ब्लशर लगाएं।
 
8. अब न्यूड या न्यूट्रल कलर का आईशैडो लगाएं। शिमर आईशैडो का प्रयोग न करें, मेट आईशैडो ही लगाएं।
 
9. आईलाइनर, काजल लगाने के बाद ट्रांसपेरेंट मस्कारा का सिंगल कोट लगाएं।
 
10. आईब्रो पेंसिल या आईब्रो कलर से आईब्रो का शेप दे सकती हैं।
 
11. अपनी स्किन टोन से मिलती हुई लाईट कलर की लिपस्टिक या लिप बॉम लगा लें।

सम्बंधित जानकारी

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय और ज़रूरी सावधानियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोबाइल युग में पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित करती एक मजेदार कविता: देकर हमें दुआएं

क्यों मनाया जाता है पृथ्‍वी दिवस, पढ़ें निबंध

आज का लेटेस्ट चुटकुला : धरती गोल क्यों है

सत्य साईं महाप्रयाण दिवस, जानें जीवन परिचय और उनके चमत्कार के बारे में

पृथ्वी और पर्यावरण के लिए बहुउपयोगी हैं पेड़-पौधे, जानें पेड़ लगाने के 25 फायदे

कब और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

पृथ्वी दिवस पर रोचक नाटक: धरती की डायरी, सृष्टि से संकट तक

अगला लेख