Hanuman Chalisa

पुरानी मेहंदी कैसे हटाएं : 4 घरेलू नुस्खे आजमाएं

Webdunia
खुद की या परिवार में किसी खास की शादी हो, भारतीय समाज में हाथ-पैरों पर मेहंदी जरूरी लगाई जाती है। मेहंदी लगाने के कुछ दिनों तक तो हाथ व पैर बहुत खूबसूरत लगते हैं लेकिन जब मेहंदी का रंग धीरे-धीरे निकलने लगता है, उस समय वह अजीब-सी दिखने लगती है। ऐसी स्थिति के लिए हम आपको बता रहे हैं महंदी को निकालने के कुछ घरेलू उपाय -
 
 
1 अजीब-सी दिख रही मेहंदी को निकालने के लिए आप नींबू के दो टुकड़े करके उसे अपने हाथों-पैरों पर कुछ समय के लिए धीरे-धीरे मसाज करें। नींबू में ब्लीचिंग तत्व पाए जाते हैं, जिससे मेहंदी का रंग जल्दी हटने में मदद मिलती है।
 
2 जहां मेहंदी लगी है उस हिस्से पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर धीरे-धीरे रगड़ें, फिर हल्के गीले कपड़े से हाथ व पैर को साफ कर लें। इसे दिन में 2 बार दोहराएं।


ALSO READ: मेहंदी का रंग गहरा करने के 10 टिप्स : श्रावण मास में सजाएं, पिया का मन लुभाएं
 
3 नींबू की ही तरह बेकिंग सोडा भी एक ब्लीचिंग एजेंट है। आप बेकिंग सोडा और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे हाथों और पैरों पर पांच मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें। हालांकि इसके बाद आपके हाथ व पैर थोड़े ड्राय हो जाएंगे इसलिए इसे आजमाने के बाद आप हाथ-पैरों पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
 
 
4 ऐंटीबैक्टीरियल साबुन से बार-बार हाथ और पैर धोने से भी मेहंदी का रंग जल्दी फींका होता है।

ALSO READ: बालों पर मेहंदी का रंग चढ़ाना चाहते हैं गहरा, तो अपनाएं ये 8 टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख