इन 5 गलतियों से होते है अंडरआर्म्स काले, कहीं आप में भी तो ये आदतें नहीं है?

Webdunia
युवतियों और महिलाओं में अंडरआर्म्स का काला पड़ जाना एक आम समस्या है और इसके काले पड़ने का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, वे सामग्रियां जिनका प्रयोग आप अंडरआर्म्स की सफाई और उन्हें साफ दिखाने के लिए करती हैं, वे ही आपके अंडरआर्म्स को काला बनाने की जिम्मेदार हैं। अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए नीचे बताए गए तरीकों में से किसी एक को अपनाती हैं और उनको पता ही नहीं होता कि ये तरीके ही आपके अंडरआर्म्स को काला बना रहे हैं।
 
1 यदि आप हेयर रिमूवर क्रीम उपयोग करती हैं तो यह जान लें कि धीरे-धीरे इससे आपके अंडरआर्म्स काले होने लगते हैं।
 
2 यदि आप बालों को हटाने के लिए रेजर का प्रयोग करती हैं तो इससे भी अंडरआर्म्स काले होते हैं और आने वाले बाल भी सख्त आते हैं।
 
3 अंडरआर्म्स पर डिओ व परफ्यूम का इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद केमिकल्स उन्हें काला कर सकते हैं।
 
4 अधिक पसीना आना व मृत त्वचा जो दिखने में काली और सख्त होती है। हो सकता है कि आपकी अंडरआर्म्स पर मृत त्वचा जमी हो जिसकी वजह से वे काले दिखते हो।
 
5 कुछ मामलों में काले अंडरआर्म्स किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकते हैं।
 
इसलिए अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए सही तरीके का चुनाव जरूरी होता है। थोड़े ढीले कपड़े पहनें जिससे कि पसीना कम आए और अंडरआर्म्स को हवा भी लगती रहे। जहां तक संभव हो अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए वैक्स करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

भारी वर्षा में क्या करें, जानें कैसी हो घर और आसपास की तैयारी

अगला लेख