shiv chalisa

क्या आप जानते हैं मॉइश्चराइजर लगाने के ये 5 नियम

Webdunia
सिर्फ सर्दी के दिनों में ही नहीं, आम दिनों में भी आपकी त्वचा को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। चूंकि ठंड में त्वचा रूखी होती है इसलिए इन दिनों में मॉइश्चराइजर की आवश्यकता अधिक होती है। लेकिन मॉइश्चराइजर लगाने के भी कुछ नियम हैं, जिन्हें अपनाकर आप त्वचा को बेहतर गुलाबी ग्लो पा सकते हैं। जानिए नियम - 
 
1 मॉइश्चराइजर का चुनाव अपनी त्वचा के अनुसार करें। अगर आपकी त्वचा ऑइली है, तो नॉर्मल मॉइश्चराइजर का प्रयोग और अगर त्वचा ड्राय है तो ऑइल या क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। इसमें एसपीएफ प्रॉपर्टी हो तो और बेहतर होगा।
 
2 त्वचा पर सुबह-शाम सिर्फ मॉइश्चराइजर की परतें चढ़ाना ही सही नहीं है, इसके साथ ही त्वचा की सफाई भी जरूरी है अन्यथा त्वचा में गंदगी और ऑइल की अधिकता से पिंपल्स भी हो सकते हैं। किसी ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो त्वचा की गंदगी साफ करे न कि नैचुरल ऑइल।
 
3 मॉइश्चराजर को अंगुलियों के पोरों की सहायता से डॉट्स में लगाएं, इसके बाद गोलाई में मसाज करते हुए लगाएं। इस तरह से त्वचा को नरिशमेंट मिलेगा और आपकी त्वचा में भी ग्लो आएगा। 
 
4 सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गले पर भी अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि गले की त्वचा रूखी और मृत न दिखाई दे। अतिरिक्त मॉइश्चराइजर को टिशू पेपर की सहायता से हटा लें।
 
 5 मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे की सफाई करें। अच्छी क्वालिटी का टोनर लगाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

विश्व महिला दिवस 2026: महिला सुरक्षा से जुड़ी ये 4 अहम बातें हर किसी को जानना जरूरी

विश्व नारी दिवस पर कविता: नारी, सृष्टि की अजस्र धारा

Tips for Rang Panchami: रंगपंचमी पर इन 5 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

Womens Day Inspirational Quotes: महिला दिवस पढ़ें 10 प्रेरणादायक कोट्‍स

अगला लेख