Pimples से हैं परेशान? अपनाएं 5 टिप्स और पाएं मुंहासों से छुटकारा

Webdunia
मुंहासे किसी भी मौसम में चेहरे पर आ जाते है और चेहरे की पूरी खूबसूरती को खराब कर जाते है। कई बार मुंहासे चले भी जाएं लेकिन अपने गहरे दाग चेहरे पर छोड़ जाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही जिद्दी मुंहासों और उनके दाग से परेशान हो चुके है, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे।
 
आइए, जानते हैं मुंहासों से पीछा छुड़ाने के 5 उपाय -
 
1. अगर हार्मोनल असंतुलन या फिर पित्त के कारण मुंहासे हो रहे हैं, तो आपको अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित और नियंत्रित करने की जरूरत है। खास तौर से तैलीय और अधिक मसालेदार चीजों के सेवन से बचें।
 
2. गर्मी और त्वचा के तैलीय हो जाने के कारण होने वाले मुंहासों के लिए आप चंदन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं, यह काफी असरदार है। गुलाबजल में चंदन पाउडर मिलाकर लगाएं और खुद असर देखें।
 
3. रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड से बचें, साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू युक्त गर्म पानी या ग्रीन टी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलेंगे जो मुंहासों का कारण बनते हैं।
 
4. कुछ दिनों के लिए नैचुरल डाइट पर रहें, जिसमें ज्यादा से ज्यादा सलाद, उबली सब्जियां, दही, छाछ आदि शामिल हो और खाने में ज्यादा घी, लेत या मसालों का प्रयोग न किया जाए।
 
5. मौसमी फल और जूस का सेवन हमेशा फायदेमंद होता है। इसके अलावा मुलतानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से भी मुंहासे ठीक होंगे और त्वचा का अतिरिक्त तेल कम हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!

अगला लेख