Hanuman Chalisa

Skin Care : पुदीना के फेसपैक से पाएं मुंहासों के निशान से छुटकारा

Webdunia
चेहरे पर मुंहासे आपकी त्वचा की खूबसूरती को कम कर सकते हैं और इससे निपटने के लिए न जाने क्या-क्या उपाय भी किए जाते हैं। अधिकतर मुंहासों की समस्या तैलीय त्वचा में देखी जाती है। जैसे-तैसे अगर मुंहासे ठीक हो भी जाएं तो इसके बाद त्वचा पर पिम्पल्स के निशान तो छुट ही जाते हैं, जो बहुत लंबे समय तक त्वचा पर बने रहते हैं।
 
लेकिन अगर आपके पास घर पर पुदीने के पत्ते हैं तो आपको इन त्वचा संबधी परेशानियों से घबराने की जरूरत नहीं है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीने का इस्तेमाल तो खूब होता ही है, इसके साथ ही यह हमारी त्वचा पर मौजूद मुहांसों के निशान से छुटकारा दिलाने में भी सहायता करता है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स:-
 
अगर आप चेहरे से पिगमेंटेशन को हटाना चाहते हैं, तो पुदीना का फेसपैक आपके बहुत काम आ सकता है। इसके लिए पुदीना के पत्ते लीजिए और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसके साथ इसमें ओट्स को मिला लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। कुछ समय बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।
 
पुदीने के पत्ते लें। इसमें गुलाब जल मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। यह आपकी त्वचा को ठंडक के साथ-साथ त्वचा पर ग्लो लाने में भी मदद करेगा।
 
बेसन, पुदीने का पेस्ट व शहद इन तीनों को आपस में मिला लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख