Hanuman Chalisa

जानिए BB और CC क्रीम में क्या अंतर है, कौन सी है आपकी त्वचा के लिए बेहतर

Webdunia
bb or cc cream which is best
आज के समय में कॉस्मेटिक का बाज़ार काफी बढ़ गया है। इन्फ्लुएंसर के इस समय में कई लोग नए तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही नए ट्रेंड के साथ एक्ट्रेस से लेकर इन्फ्लुएंसर तक सभी नेचुरल मेकअप वियर करना पसंद करते हैं। मेकअप के इस नए ट्रेंड में किसी को भी केकी या ज्यादा फाउंडेशन वाला मेकअप नहीं पसंद होता है। नेचुरल मेकअप के लिए लोग bb या cc क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। डेली मेकअप या लाइट मेकअप के लिए ये क्रीम एक बेहतरीन विकल्प हैं। पर अक्सर लोगों के मन में इन दोनों क्रीम को लेकर कई सवाल होते हैं। चलिए जानते हैं bb और cc क्रीम में क्या अंतर है। 
 
क्या है bb cream?
BB क्रीम एक मेकअप प्रोडक्ट है जो आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल कई लोगों को bb क्रीम का पूरा नाम नहीं पता होता है। bb क्रीम को 'beauty balm' या 'blemish balm' भी कहते हैं। यह क्रीम लाइट कवरेज के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आप अपने ब्लेमिशेस को लाइट टिके से छुपा सकते हैं। bb क्रीम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करती है। पर bb क्रीम के साथ आपको सनस्क्रीन ज़रूर लगाना चाहिए।
 
क्या है cc cream?
cc क्रीम, bb क्रीम जैसी ही एक मेकअप प्रोडक्ट है। पर cc क्रीम, bb क्रीम से ज्यादा कवरेज देती है। इस क्रीम में cc का मतलब 'color control' या 'complexion corrector'है। इस क्रीम का मकसद चेहरे से रेडनेस को कम करना और डार्क स्पॉट को छुपाना है। cc क्रीम के इस्तेमाल से रिंकल को काफी हद तक छुपा सकते हैं। हालांकि दोनों काफी सामान क्रीम हैं लेकिन cc क्रीम का टेक्सचर bb क्रीम से लाइट होता है और यह ज्यादा कवरेज प्रदान करती है। 
bb or cc cream which is best

 
CC या BB कौनसी क्रीम है आपकी त्वचा के लिए बेहतर?
यह दोनों क्रीम आप अपनी त्वचा के अनुसार चुन सकते हैं। अलग-अलग त्वचा के लिए दोनों क्रीम अलग काम करती हैं। साथ ही अपनी त्वचा के अनुसार क्रीम लगाने पर आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 
 
1. ऑइली स्किन: अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो आपको cc cream का इस्तेमाल करना चाहिए। इस क्रीम का टेक्सचर मैट फिनिश होता है जो आपकी त्वचा को ग्रीसी नहीं बनाता है। साथ ही cc क्रीम में oil-free formula मौजूद होता है। 
 
2. एक्ने प्रोन स्किन: अगर आपको एक्ने की समस्या अधिक है या आपकी त्वचा एक्ने प्रोन है तो आपको cc क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। cc क्रीम का टेक्सचर लाइट वेट होता है जिसके कारण आपको ब्रेकआउट की समस्या कम आएगी। 
 
3. ड्राई स्किन: अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आपके लिए bb क्रीम बेहतरीन विकल्प है। bb क्रीम ड्राई स्किन को हाइड्रेट करती है। साथ ही इसका टेक्सचर थोड़ा थिक होता है जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
 
आप अपने अनुसार किसी भी क्रीम को चुन सकते हैं। सही तरह से मेकअप और मेकअप का बेस बनाकर आप अच्छा मेकअप कर सकते हैं। bb या cc क्रीम की मदद से आप नेचुरल लुक पा सकते हैं। 
ALSO READ: Skin के हिसाब से कौन सा serum है best?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख