खूबसूरती निखारना है तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें

Webdunia
ऐलोवेरा को ही घृतकुमारी और ग्वारपाठा नाम से भी जाना जाता है। कम से कम जगह में व छोटे से गमले में भी एलोवेरा आसानी से उगा जाता है। इसमें कई सौंदर्य तत्व पाए जाते हैं, जिस कारण से इसका प्रयोग कई सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। आइए, जानते हैं एलोवेरा के इस्तेमाल से मिलने वाले 5 सौंदर्य फायदे-
 
1. होंठों को नरम करता है-
 
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है, इसलिए रूखे, कटे-फटे होठों पर इसे लगाने से होठ पूरी तरह से ठीक और तरम हो जाते है। आप चाहें तो एलोवेरा में थोड़ा सा जैतून का तेल भी मिकाकर रख सकते हैं और लिप बाम की तरह इसका उपयोग कर सकते हैं।
 
2. थकी आंखों को ठंडक देता है-
 
अगर आपको आंखों में थकान लग रहीं हो, तो आप ऐलोवेरा का जेल आंखों के आस-पास लगा सकते हैं। कई अंडर-आई क्रीम में भी इसी का उपयोग किया जाता हैं। याद रहें, सिर्फ आंखों के आस-पास ही लगाना है।
 
3. त्वचा पर आए रैशेस को हटाता है-
 
कई बार वेक्सिंग, थ्रेडिंग, प्लकिंग आदि कराने के बाद स्किन पर लाल रैशेस हो जाते हैं। इन रैशेस पर एलोवेरा जेल लगाने पर कुछ ही देर में रैशेस गायब हो जाएंगे।
 
4. झुर्रियों को आने से रोकता है-
 
एलोवेरा में एंटी एजिंग तत्व होते है, जो चहरे पर फ़ाइन-लाइंस व झुर्रियों को नहीं आने से रोकते है। एलोवेरा जेल से नियमित चेहरे की मसाज करने से आपको झुर्रिया कम होती दिखेंगी।
 
5. बालों को चमकदार बनाता है-
 
यदि आप एलोवेरा जैल व ज्यूस को मेहंदी में मिलाकर बालों में लगांगी तो आपके बाल चमकदार व स्वस्थ हो जाएंगे। एलोवेरा के कण-कण में सुंदर एवं स्वस्थ रहने के कई-कई राज छुपे पड़े हैं। यह संपूर्ण शरीर का कायाकल्प करता है। बस, जरूरत है तो रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से थोड़ा सा समय अपने लिए चुराकर इसे अपनाने का।

ALSO READ: वैसलीन का उपयोग केवल होंठों पर लगाने तक सीमित नहीं, जानिए इस्तेमाल के 19 तरीके

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख