Hanuman Chalisa

Makeup Tips : सही मेकअप परफेक्ट लुक देने में होता है मददगार

Webdunia
मेकअप को लेकर हमेशा कुछ न कुछ नया और ट्रेंडिंग होता ही रहता है तथा जरूरी यह है कि हम भी इस बदलाव से अपडेट रहें और वैसे भी सही मेकअप आपको परफेक्ट लुक देने में बहुत मदद करता है।
 
 
लेकिन मेकअप करते समय कुछ ऐसी बातें होती हैं जिसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि एक छोटी-सी चूक हमारे पूरे लुक को बिगाड़ सकती है और जब मेकअप की बात आती है तो आई मेकअप को आप कैसे भूल सकती हैं।
 
आई मेकअप करते समय आप मस्कारे का इस्तेमाल तो जरूर करती ही होंगी, क्योंकि यह आपकी आंखों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है। लेकिन कई बार हमें इसे अप्लाई करने का सही तरीका नहीं पता होता।
 
 
तो आइए जानते हैं कि आप कैसे आप मस्कारे को सही तरह से अप्लाई कर सकती हैं और किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए।
 
सबसे पहले एक्सपायरी डेट का रखें ख्याल आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं और इनका ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। जब भी हम मेकअप करें या आई मेकअप करें तो उसमें एक्सपाइरी डेट का विशेषतौर पर ध्यान रखें, क्योंकि आपकी एक गलती बड़ा नुकसान करवा सकती है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

 
आई मेकअप करते समय ज्यादा पंप न करें, क्योंकि हमने देखा है कि कई बार महिलाएं आई मेकअप करते समय मस्कारा ट्यूब को बार-बार पंप करती हैं जिससे मस्कारा जल्दी सूख जाता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
 
जब भी आप मस्कारा लगाएं तो अपनी आंखों को बार-बार बंद न करें। इससे मस्कारा आपकी आंखों के नीचे भी लग सकता है और इससे आपका लुक बिगड़ भी सकता है। इसलिए इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप बार-बार आंखें बंद न करें।

 
जब भी आपका मस्कारा फैल जाता है तो आपको मेकअप रिमूवल का सही तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार मस्कारा फैलने से पूरा चेहरा मेकअप रिमूवल से साफ करना पड़ता है। इसके बाद फिर से नया मेकअप करना पड़ता है। इस परिस्थिति से बचने के लिए आप मेकअप रिमूवल का सही इस्तेमाल करें। अगर आपका मस्कारा फैल जाए तो केवल उसी जगह पर मेकअप रिमूवल लगाएं। इससे आपको सारा मेकअप हटाने की जरूरत नहीं होगी।

ALSO READ: Winter Diet Chart for Youngsters: सर्दियों के मौसम में युवा कैसे बनें हेल्दी, पढ़ें डाइट चार्ट
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख