Hanuman Chalisa

जिम में यह 5 गलतियां, बिगाड़ सकती है आपकी खूबसूरती

Webdunia
अगर आपद प्रतिदिन जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो अपनी खूबसरती बरकरार रखने के लिए इन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि‍ यह गलतियां आपकी त्वचा और बालों के लिए बेहद खतरनाक साबत हो सकती हैं। जरूर जानिए कौन सी हैं यह 5 गलतियां - 

1 मेकअप - जिम जाते वक्त अगर आप चेहरे पर मेकअप की मोटी परत लगाकर जाते हैं, तो यह आदत त्वचा के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसा करने से एक्सरसाइ ज के दौरा त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना आपकी त्वचा के रोमछि‍द्रों से सही तरीके से बाहर नहीं आ पाता, जो बाद में मुहांसे या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें : जानिए फिटनेस से जुड़ी 10 भ्रांतियां और सच

2 डि‍ओडरेंट - अगर जिम जते वक्त आप एंटीपर्सपिरेंट रोल ऑन या डिओडरेंट का प्रयोग करते हैं तो यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर पसीने द्वारा अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में अवरोध पैदा कर सकता है।

 
3 बालों को बांधना - यदि आप एक्सरसाइज के दौरान बालों को बहुत कसकर बांधते हैं या फिर जूड़ा बनाते हैं तो यह आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी तो पैदा करेगा ही, अधि‍क खिंचाव बालों को कमजोर भी बना सकता है।

यह भी पढ़ें : व्यायाम कब करें-कब नहीं, जानें 6 टिप्स

4 खुला छोड़ना - अगर बालों को खुला छोड़ रहे हैं तो कोशि‍श करें कि बाल चेहरे की त्वचा से न टकराएं। इससे आपकी त्वचा बैक्टीरिया के सीधे संपर्क से बची रह सकती है। एक्सरसाइज के दौरान बालों में पसीना आना आम बात है जो बैक्टीरिया पैदा  कर सकते हैं।

 
5 एक्सरसाइज के दौरान चेहरे को छूना या त्वचा पर हाथ रगड़ना आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जिन हाथों से आप एक्सरसाइज मशीनों को छूते हैं उनमें काफी बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर मुहांसे, खुजली और अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए स्ल‍िम बने रहने के 10 तरीके
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?