Hanuman Chalisa

ये 5 चीजें हटाएंगी त्वचा के दाग धब्बे

Webdunia
त्वचा पर मुंहासों के दाग धब्बे होना या फिर किसी चोट के गहरे निशान उभर आना, आपकी सुंदरता को कम कर सकता है। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक की बजाए यह 10 चीजें आपको इन दाग धब्बों से छुटकारा दिला सकती हैं। जानिए कौन सी हैं यह 10 चीजें - 
 
1 नींबू - नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह कार्य करता है और आपकी त्वचा के गहरे रंग को हल्का करने का कार्य करता है। त्वचा के दाग धब्बों पर नींबू का रस लगाएं या सीधे नींबू रगड़ें। कुछ ही दिनों में दाग गायब हो जाएंगे

2 बादाम - भीगे हुए बादाम को दूध के साथ पीस कर इस पेस्ट में शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। कुछ ही दिनों में दाग धब्बे कम हो जाएंगे और त्वचा दमकने लगेगी।
 
3 चंदन - चंदन आपकी त्वचा को बेदाग बनाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। गुलाबजल के साथ चंदन को घिसकर इसका लेप बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में बेदाग त्वचा नजर आएगी।

4 एलोवेरा - गहरी त्वचा को हल्का कर पोषण देने के लिए ऐलोवेरा बहुत लाभदायक है। यह आपकी त्वचा के दाग धब्बों को धीरे-धीरे कम कर उसमें नमी बनाए रखता है।
 
5 आलू - गहरी त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए आलू या इसके छिलके का प्रयोग पुराना और प्रभावकारी तरीका है। इसे त्वचा पर रोजाना रगड़ें या फिर इसका रस लगाएं और परिणाम खुद देखें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे