Hanuman Chalisa

चमकता हुआ चेहरा पाने के 6 ब्यूटी टिप्स

Webdunia
अपने चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो इन 6 ब्यूटी टिप्स को आप नियमित आजमाएं, आपका चेहरा बेदाग और आकर्षक लगने लगेगा।
 
1. त्वचा की सफाई के लिए कभी-कभी कच्चा प्याज खाना चेहरे के लिए अच्छा होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों के कम होने में भी मदद मिलती है।
 
2. फ्रेश दिखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक कम्प्यूटर के सामने बैठने वालों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद खिड़की के बाहर या देखना चाहिए व आंखों की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना चाहिए, इससे आंखों को आराम मिलता है।
 
3. चेहरे पर मास्क लगाने से चेहरे की त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। इससे चेहरा सुंदर होता है व स्किन टाइट होती है और झुर्रियां भी कम होती जाती हैं।
 
4. स्नान करने से भी चेहरे पर रौनक आती है। हालांकि 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी त्वचा की नमी घटती है। गर्म पानी से देर तक नहाने से त्वचा पर लाल धब्बे भी पड़ सकते हैं।
 
5. दोपहर के समय लगभग हर किसी को नींद आने लगती है। काम के बीच समय में से 5 मिनट निकालकर भी आंखें बंद करें, तो यह फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है बल्कि रक्त में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। यह हार्मोन खुशी के एहसास के लिए जिम्मेदार होता है।
 
6. दिनभर की थकान उतारने में ताजा हवा मदद करती है। थोड़ी देर चलना या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से भी चेहरे पर रौनक आती है। ब्रिटेन की एसेक्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक इससे इंसान हल्का भी महसूस करता है। नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है।

ALSO READ: यदि आपकी स्किन ड्राय है, तो ये फेस पैक आपके लिए रहेंगे बेहतर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख