Hanuman Chalisa

शादी में सिर्फ जाना है या सब पर छा जाना है...पढ़ें 5 टिप्स

Webdunia
शादी की तैयारियों में खूबसूरती सबसे अहम है। लेकिन खूबसूरती केवल एक दिन में नहीं आती। हां मेकअप से आप एक दिन में बेहद खूबसूरत तो नजर आ सकते हैं लेकिन शादी के बाकी दिनों में भी अगर आपको उतना ही आकर्षक दिखना है तो इसकी तैयारी आपको पहले से करनी होगी। कुछ बातों को विशेष ध्यान रखकर आप शादी में आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं।
 
1 त्वचा की सफाई - त्वचा की सफाई पर अभी से विशेष ध्यान दें, ताकि आपकी त्वचा गंदगी रहित होकर दमकने के लिए तैयार हो जाए। इसके साथ ही शादी के महीने भर पहले से क्लीन-अप और फेशि‍यल जरूर करवाएं ताकि शादी वाले दिन त्वचा में प्राकृतिक चमक नजर आए।
 
2 चेहरे और हाथ पैरों पर होने वाले बालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। आइब्रो, अपर लिप्स, वैक्स सही समय पर करवाते रहें ताकि बालों की ग्रोथ अधि‍क न हो। 
 
3 त्वचा अगर काली हो गई है या झुलस गई है, तो घरेलू तरीकों से उसे सामान्य बनाएं। आप चाहें तो घर पर ही बेसन में नींबू, हल्दी और टमाटर का रस मिलाकर कालापन कम कर स‍कते हैं। चाहें तो किसी पार्लर पर जाकर डिटेनिंग करवा सकते हैं।
 
4 आंतरिक खूबसूरती के लिए आपको अपने खाने पीने व विशेष ध्यान देना चाहिए। अधि‍क मसाले और तेलयुक्त खाना खाने के बजाए, सादा, उबला हुआ भोजन करना सही होगा। सब्जियों का सूप और जूस का अधिक सेवन करें ताकि त्वचा अंदर से निखरे।
 
5 भरपूर नींद लें ताकि आपकी आंखे स्वस्थ रहें और शरीर में थकान न हों। फटी एड़ि‍यों का सुधारने के लिए भी यही समय है। अगर बालों को कोई नया स्टाइल देना है तो अभी करवा लें ताकि शादी तक वह स्टाइल सेट हो जाए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख