Hair Care Tips - हेयर फॉल की समस्‍या से मिलेगा छुटकारा, घर पर बनाएं कलौंजी का तेल, जानें फायदे

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (18:38 IST)
मानसून में हेयर फॉल होना आम बात है लेकिन बहुत बाल झड़ना परेशानी बन जाती है। अक्‍सर मन में ख्‍याल आने लगते हैं कही सारे बाल नहीं झड़ जाएं। कई बार यह सोच-सोच कर और अधिक बाल गिरने लगते हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बताने जा रहे हैं कलौंजी के तेल के बारे में जिसे लगाने के बाद आपको बहुत हद तक आराम मिलेगा। और बाल पोषण से भरपूर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कैसे बनाएं कलौंजी का तेल है और इससे होने वाले फायदों के बारे में -  
 
सामग्री - 1 बड़ा चम्‍मच कलौंजी
-1 बड़ा चम्‍मच मेथी दाना 
-200 एमएल नारियल तेल
-50 एमएल अरंडी का तेल और 
कांच का बाउल
 
विधि - कलौंजी और मेथी दानों को पीस लें। इस पाउडर को कांच के बाउल में निकाल दें। इसके बाद नारियल तेल और अरंडी का तेल डालकर मिक्‍स करें। बाउल को ढककर धूप में रख दें। कम से कम 3 सप्‍ताह रखें। इसके बाद तेल को हिलाकर हर सप्‍ताह में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं। एक महीने में आपको फर्क नजर आने लगेगा। और झड़ते बालों से बहुत हद तक राहत भी मिल जाएगी। 
 
कलौंजी के तेल के फायदे -
 
दरअसल कलौंजी के तेल सिर में नमी प्रदान कर बालों को पोषित करता है। इसका तेल सिर में लगाने से कंडीशनिंग का काम भी होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी,एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल मौजूद होते हैं। जो सिर में हो रहे रूसी, डैंड्रफ और गंदगी से रक्षा करती है। कुछ लोगों के सिर में तेल का उत्‍पादन कम होता है। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस वजह से कलौंजी का तेल फायदेमंद है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर

आपकी रोज की ये 5 हैबिट्स कम कर सकती हैं हार्ट अटैक का रिस्क, जानिए इनके बारे में

कमजोर आंखों के लिए आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां? दिलचस्प है इसका साइंस

इन 7 लोगों को नहीं खाना चाहिए अचार, जानिए कारण

हिन्दी कविता : योग, जीवन का संगीत

योग को लोक से जोड़ने का श्रेय गुरु गोरखनाथ को

क्या सच में छींकते समय रुक जाती है दिल की धड़कन?

अगला लेख