Hanuman Chalisa

बेसन बनाएगा त्वचा को खूबसूरत, जानें 5 लाभ

Webdunia
पुराने समय से ही सौंदर्य लाभ पाने के लिए घरेलु नुस्खे के रूप में बेसन का प्रयोग किया जाता है। त्वचा रूखी हो या तैलीय, हर तरह से बेसन सौंदर्य को बढ़ाने में मददगार है। जानिए हर प्रकार की त्वचा के लिए बेसन के 5 सौंदर्य लाभ - 
1 सूर्य की पराबैंगनी किरणों या फिर प्रदूषण के कारण पैदा होने वाली त्वचा समस्याओं निपटने के लिए बेसन का पैक लगाना फायदेमंद है। साथ ही यह त्वचा के असमान रंग, दाग धब्बे और मुरझाई त्वचा में भी जान डालने के लिए बेहद लाभकारी है।

2 तैलीय त्वचा के लिए - तैलीय त्वचा को सामान्य रखने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर प्रयोग करें। इस पैक को लगभग 1 घंटे तक त्वचा पर लगाए रखें और पानी से धो लें। इसके अलावा आप बेसन में दही या मलाई भी मिक्स कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाना सही होगा।
 
3 रूखी त्वचा - रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए बेसन के साथ दूध की मलाई, शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी और चेहरे का रूखापन दूर होकर चेहरा दमक उठेगा।

4  धूप से झुलसी त्वचा -  त्वचा पर होने वाली टेनिंग के लिए बेसन काफी प्रभावी है। यह मृत त्वचा को हटाकर त्वचा की चमक को फिर से स्टोर करता है। इसके लिए 4 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। झुलसी हुई त्वचा पर इसे सूखने तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से बहुत जल्द टेनिंग खत्म होकर त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी। 
 
5 रोमछिद्र खुलना - त्वचा के रोमछिद्र या पोर खुलने से त्वचा में गंदगी जल्दी प्रवेश करती है जिससे मुहांसे या अन्य समस्याएं भी होती है। इससे बचने के लिए बेसन में कुकंबर का रस और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। 12 घंटे इस पेस्ट को लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इसे आजमाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद होते हैं और कसाव आता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख