Hanuman Chalisa

मोटापा कम करता है तरबूज, जानें कारण...

Webdunia
गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम करने केे लिए परेशान हैं, तो तरबूज खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। जी हां, रोजाना तरबूज की एक फांक का सेवन न केवल आपको दिल के दौरे से बचा सकता है बल्कि खतरनाक कोलेस्ट्रोल के निर्माण को बंद कर वजन बढ़ने से भी रोकता है।
 
खाने से पहले तरबूज का सेवन करने से आपका पेट काफी भर जाता है जिसके बाद आप खाने की कम मात्रा ही ग्रहण कर पाते हैं  और आपका वजन कम होने लगता है इसके अलावा शोध में भी इस बात की पुष्ट‍ि हुई है कि तरबूज से वजन कम होता है।

अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों को उच्च वसायुक्त आहार देने के बाद पाया कि तरबूज के सेवन ने उनकी अतिरिक्त चर्बी को कम कर दिया और खतरनाक कोलेस्ट्रोल ‘लो डेनसिटी लिपोप्रोटीन(एलडीएल) को बनने से रोकने में मदद की।

एलडीएल कोलेस्ट्रोल का एक प्रकार है जो धमनियों में रूकावट पैदा कर दिल के दौरे को आमंत्रण देता है ।
 
डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार तरबूज वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी नहीं जमती शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन रसायन में छुपा है।
 
 
पूर्व के अध्ययनों में यह पाया गया था कि स्रिटूलाइन रक्तचाप को कम कर दिल के दौरे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है ।यह शोध रिपोर्ट जर्नल आफ न्यूट्रिशनल बायोकैमेस्ट्री में प्रकाशित हो चुकी  है।  

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख