Hanuman Chalisa

उमस वाले मौसम में कौन-सी सनस्‍क्रीन लगाएं? जानिए यहां

Webdunia
त्‍वचा को यूवी किरणों के दुष्प्रभाव और तपती धूप में टैनिंग से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लेकिन बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन उपलब्ध हैं जो अलग-अलग एसपीएफ स्तर के होते हैं, ऐसे में आपके लिए कितने SPF वाला सनस्क्रीन सही रहेगा ये जानना भी बहुत जरूरी है। तभी आप अपनी त्वचा को यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से बचा पाएंगे।
 
 
1 जैल वाली सनस्क्रीन - बारिश के मौसम में कई उमस भरे दिन भी होते हैं, ऐसे में हमेशा जैल वाला सनस्‍क्रीन लगाएं। साथ ही अगर आपकी त्वचा ऑयली हैं, तो भी जैल बेसड सनस्क्रीन आपके लिए बेहतर साबित होगी।  
 
 
ALSO READ: अगर बारिश में ज्यादा टूटते और झड़ते हैं बाल, ये 7 टिप्स आएंगे आपके काम

 
2 वॉटर रेसिस्‍टेंट सनस्‍क्रीन - बरसात में वॉटर रेसिस्‍टेंट सनस्‍क्रीन लगाने से आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से ज्यादा देर तक सुरक्षा मिलती है।

3 जिनकी स्किन ड्राय हो, उनके लिए लोशन या क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन बेस्ट होती हैं। 
 
4 एसपीएफ 15 - ऐसा बिल्कूल भी नहीं है कि त्वचा की पूरी तरह से सुरक्षा के लिए कोई ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन ही जरूरी है। अगर आप धूप में कम निकलते हैं तो आपके लिए एसपीएफ 15 सनस्क्रीन, त्वचा की सुरक्षा के लिए काफी है।

ALSO READ: बारिश में स्किन प्रॉब्लम्स से बचाएंगे ये 4 हेल्थ और ब्यूटी टिप्स
 
5 एसपीएफ 20 - एसपीएफ 20 उन लोगों के लिए है, जो अक्सर घर से बाहर रहकर ही काम करते हैं। इसे चुनते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सनस्क्रीन यूवीए और यूवीबी सुरक्षा के साथ हो।
 
6 एसपीएफ 30 - अगर आप पूरे समय घर या दफ्तर से बाहर रहकर धूप या खुले वातावरण में रहते हैं, तो आपके लिए एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन सही होगा। कोशिश करें ही कुछ घंटों के अंतराल से इसे दोबारा प्रयोग करें।

ALSO READ: जानिए बारिश में कैसा हो आपका पहनावा, पढ़ें 6 टिप्स
 
7 एसपीएफ 40 - जिन स्थानों पर सूर्य की किरणों का सबसे अधिक प्रभाव आपकी त्वचा पर पड़ता है, वहां एसपीएफ 40 की आवश्यकता होगी, जैसे हिल स्टेशन, स्वीमिंग पूल आदि। इसे चुनते वक्त भी यूवीए और यूवीबी जरूर चेक करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख