ब्राइडल मेकअप के लिए 8 जरूरी टिप्स

Webdunia
शादी के समय एक बेहतरीन ब्यूटी पार्लर मिलना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर घर पर ही करना हो ब्राइडल मेकअप, तो ये 8 जरूरी टिप्स आपके लिए बेहद मददगार होंगे - 


 
1 ब्राइडल मेकअप के लिए सबसे जरूरी है, मेकअप का बेस बनाना। मेकअप का बेस जितना बेहतर होगा, मेकअप उतना ही खूबसूरत और नैचुरल दिखेगा। कई लोग  बेस बनाने में ही गलती करते हैं, जो मेकअप का सबसे अहम भाग है।
 
2  मेकअप का बेस बनाने के लिए सबसे जरूरी टिप्स है, सही शेड चुनना। बेस के लिए हमेशा अपनी स्किन से मैच करता हुआ शेड ही चुनें, ना अधिक लाइट ना ज्यादा डार्क। इसे चुनने के लिए हाथ पर लगाकर देखने के बजाए चेहरे पर या जो लाइन पर लगाकर देखें।
 
3 मेकअप की शुरुआत से पहले जरूरी है, त्वचा को माइश्चराइज करना। इसके लिए चेहरा साफ करके माइश्चराइजर अप्लाई करें। इससे स्किन ड्राय नहीं होगी और नमी बनी रहने से चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
 
4 अब मेकअप की शुरुआत प्राइमर से करें। पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से प्राइमर अप्लाई करें। इससे चेहरे का मेकअप करना आसान होगा और त्वचा एकसार नजर आने के साथ ही चमक भी आएगी। 
 
 

 


5 अब चेहरे के दाग-धब्बों पर कंसीलर लगाकर उन्हें छुपाएं। आंखों के नीचे, आइब्रोज के बीच भी कंसीलर अप्लाई करें। ऐसा करने से चेहरा बेदाग नजर आएगा और मेकअप करने के बाद ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा।
 
6 अब बारी है, फाउंडेशन की। त्वचा पर ब्रश की सहायता से ऐसे फाउंडेशन अप्लाई करें, जैसे आप पेंट कर रहे हों। इसके बाद अंडाकार स्पंज की सहायता से इसे ब्लेंड करें, जब तक त्वचा नैचुरल न दिखाई देने लगे। 
 
7 ब्रश की सहायता से अतिरिक्त फाउंडेशन हटाकर, लूस पाउडर की सहायता से बेस को सेट करें। इससे चेहरे पर नैचुरल चमक आएगी और चेहरा उजला सा नजर आएगा।
 
8 अब कंटूरिंग के लिए, चिकबोन्स पर हल्के शेड की लेयर, बीच में उससे डार्क और एंड में डार्क लेयर बलाकर ब्लेंड करें। अच्छी तरह से ब्लेंड होने के बाद आपके चेहरे के फीचर्स साफ नजर आएंगे। इसके बाद आप आई मेकअप, लिप मेकअप और हेयरस्टाइल कर सकते हैं।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख