Hanuman Chalisa

इन 5 तरीकों से फायदेमंद है नारियल तेल

Webdunia
सेहत से लेकर सुंदरता तक के लिए नारियल तेल प्रकृति का बेहद अनमोल उपहार है। इसके करिश्माई फायदों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए नारियल तेल के कमाल के सौंदर्य लाभ -  
 
1 प्राइमर के रूप में प्रयोग करें - जब आप बाहर जाने के लिए तैयार हों, तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाएं। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर थपकाकर पूरे चेहरे पर फैला लें। यह फाउंडेशन के लिए बेस का काम करेगा और साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकती हैं जिससे यह हाईलाइट हो जाए।
 
2 बालों के लिए है संजीवनी बूटी - नियमित रूप से नारियल तेल का प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है। उन्हें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है और उन्हें नरम और सिल्की बनाता है। डस्ट, प्रदूषित वातावरण से बचाता है। आपके बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह आपके बालों से दो मुंहे बालों वाली समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का अद्भुत काम कर सकता है।
 
3 आपकी त्वचा के लिए - यदि आप अपनी त्वचा से प्यार करते हैं तो नारियल तेल आपके लिए कुंजी है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। नारियल तेल का त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है इसलिए नहाने के बाद नियमित रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।
 
4 बॉडी स्क्रब बनाएं - नारियल तेल में शक्कर मिलाएं और जब यह शक्कर घुलने लगे तब पूरे शरीर पर इसे धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। प्राकृतिक स्क्रब का प्रयोग कर आपकी त्वचा पर जादुई चमक आ जाएगी।
  
5 मेकअप रिमूवर के रूप में - नारियल तेल सबसे अच्छा क्लिंजर माना जाता है। मैकअप उतारने के लिए एक कॉटन पैड पर तेल लें और मैकअप रिमूव करें। यह मैकअप तो हटाएगा ही, साथ ही त्वचा के भीतर से गंदगी और बैक्टीरिया भी हटाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख