Hanuman Chalisa

Hair Care Tips : Dandruff की समस्या से पाएं निजात, अपनाएं खास टिप्स

Webdunia
आपकी खूबसूरती से बालों की देखभाल का खास संबंध हैं। बालों की सुंदरता आपके सौंदर्य को बढ़ा देती है, वहीं उनमें कोई समस्या हो तो यह बात चिंता का विषय बन जाती है।
 
रूसी होना बालों की प्रमुख समस्याओं में से एक है, जो सिर की त्वचा के रूखेपन के कारण होती है। यह बालों की अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। कुछ घरेलू उपाय आजमाकर आप रूसी की समस्या से निजात पा सकते हैं- 
 
1 बालों को स्वस्थ रखने और समस्याओं से बचने के लिए तेल की मसाज बेहद आवश्यक है। बालों में तेल न लगाने के कारण त्वचा रूखी होती है, जिससे रूसी की समस्या होती है। 
इससे बचने के लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या फिर जैतून के तेल की मालिश कर सकते हैं। मालिश के लिए हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। 
 
2  रूसी से निपटने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से फायदा होता है। नींबू में प्राकृतिक अम्ल होता है जो रूसी को आसानी से खत्म कर देता है और शहद रूखापन दूर करने में मदद करता है। इसमें किसी तेल को मिलाकर भी सिर की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
 
3  सि‍र की त्वचा से रूखापन हटाने के लिए जैतून का तेल बेहद लाभप्रद होता है। यह आश्चर्यजनक रूप से सूखे और रूसी वाले बालों के लिए फायदेमंद होता है। शहद के साथ भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। शहद में संक्रमण विरोधी के साथ सूजन विरोधी गुण भी पाया जाता है।
 
4  सिरका आपके बालों को रूखेपन से बचाने में मदद करता है और आपके सिर से रूसी की परत हटाता है।इसके लिए सिरके से अपने बालों पर मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें, रूखापन कम हो जाएगा।
 
5  दही में भी प्राकृतिक रूप से अम्ल होता है, जो रूसी को खत्म कर रूखापन खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए दही  
में बेसन या शहद को मिलाकर अपने सिर की त्वचा पर आधा घंटा लगाकर रखें और शैंपू से धो लें।दही के साथ अंडे का सफेद हिस्सा भी बालों में लगाया जाता है। इस प्रयोग से रूसी की समस्या समाप्त हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

एक सामयिक व्यंग्य: विश्वशांति का महायुद्ध

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जयंती, जानें सिख धर्म में उनका योगदान

प्रेम कविता: जिनके लिए

World Health Day Slogans: विश्‍व स्वास्थ दिवस पर 10 बेहतरीन स्लोगन्स और प्रभावशाली प्रेरक नारे

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

अगला लेख