Hanuman Chalisa

होंठ काले हो गए हैं, तो जानिए समाधान

Webdunia
नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ आप के चेहरे का आकर्षण बढ़ा देते हैं। लेकिन होंठों की यह सुंदरता धीरे-धीरे कालेपन की पीछे कब छुप जाती है, हमें पता ही नहीं चलता। हममें से कई लोग होंठों के कालेपन से परेशान होते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए शायद उपाय भी करते होंगे। हम बता रहे हैं होंठों के कालेपन का कारण और उसे कम करने के आसान उपाय। 
 
हमारे होंठ चेहरे का बेहद कोमल और खूबसूरत अंग है। इसमें तैलीय ग्रंथि‍यां नहीं होती, इसलिए इसे निरंतर नमी की आवश्यकता होती है। नमी के अभाव में होंठों का सूखना और फटना जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

इसके अलावा मृत कोशि‍काओं का एकत्र होना, सौंदर्य प्रसाधनों के केमिकल, सूर्य की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से होंठों का रंग काला होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको कालापपन दूर करने के उपाय आजमाने के अलावा कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी है। जैसे - 
 
दिनभर में लगभग आठ से दस गिलास पानी पीना। इससे होंठों की नमी बनी रहेगी और होंठों का सूखना व फटना भी बंद हो जाएगा।
2 घर से बाहर निकलते समय होंठों पर लिप बाम या फिर अन्य लिप केअर उत्पाद लगाकर निकलें जो कम से कम एसपीएफ 15 के साथ हो।
3 समय-समय पर होंठों की सफाई पर ध्यान दें और होंठों को सूखा न रहने दें। कुछ न कुछ जरूर लगाकर रखें।
आगे पढ़ि‍ए, कालापन दूर करने का बेहतरीन उपाय...

होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए आप इस बेहतरीन उपाय को आजमा सकते हैं। यह आपके होंठों के रंग को हल्का करके उन्हें कोमल और गुलाबी बनाए रखने में बेहद सहायक होगा। बस आपको इस उपाय को आजमाना है सोने से पहले कभी भी, और कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम आपके सामने होंगे।


इस उपाय के लिए आपको चाहिए - 1 शहद 2 ब्राउन शुगर 3 नींबू । इन तीनों का मिश्रण आपको बेहतरीन परिणाम देगा।
 
 सबसे पहले आपको 1 चम्मच शहद लेना है।
 इसके बाद इसमें ब्राउन शुगर को मिलाकर कुछ देर तक मिक्स करना है, जब तक यह हल्का सा पिघल न जाए।
3  अब आधा नींबू लेकर इस मिश्रण में निचोड़ें और अच्छी तरह से मिलाएं। 
4  इस मिश्रण से अपने होंठों पर हल्के-हल्के मसाज करें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
5  अंत में होंठों पर बादाम का तेल लगाएं और यूंही छोड़ दें।

यह तरीका आपको कुछ दिनों तक प्रतिदिन अपनाना होगा। इससे न केवल आपके होंठों पर जमी मृत त्वचा की परतें दूर होंगी, बल्कि होंठ एकदम नर्म हो जाएंगे। इस प्रयोग को करने से कुछ ही दिनों में आपके होठों का रंग हल्का होने लगेगा और पुरानी रंगत वापस लौट आएगी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?