हरतालिका तीज पर खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लगाएं ये 5 असरदार उबटन

Webdunia
तीज-त्योहार के मौकों पर अधिक व्यस्तता के चलते अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो घबराने की बात नहीं है। घर पर भी आप ऐसे  असरदार उबटन तैयार कर सकती हैं जो खास अवसर के लिए आपकी खूबसूरती को बड़ा देंगे। आइए, जानें ऐसे ही 5 असरदार उबटन के बारे में -
 
1 मुलतानी मिट्टी - ऑइली स्किन से निजात पाने का सबसे आसान और घरेलू उपाय है, मुलतानी मिट्टी। इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
 
2 दही - दही भी आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करेगा। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे बेसन के साथ मिलाकर लगाएं।

ALSO READ: हरतालिका तीज पर जानिए गोल्ड फेशियल करने की विधि, चेहरे पर आएगी सोने सी चमक
 
3 आलू - आलू का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, या फिर आलू को पीसकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं।
 
4 नींबू - नींबू अम्लीय होता है, जो त्वचा से तेल को आसानी से साफ करता है। बेसन में नींबू निचोड़कर पेक बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

ALSO READ: इस हरतालिका तीज पर मेहंदी की ये 3 यूनिक डिजाइन जरूर करें ट्राय
 
5 अंडा - अंडे का सफेद भाग निकालकर उसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे न केवल अतिरिक्त तेल साफ होगा बल्कि त्वचा की चमक भी बढ़ेगी। हफ्ते में एक बार इनमें से कोई एक उपटन भी लगाएंगी, तो चेहरे की त्वचा पर फर्क खुद महसूस करेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख