Hanuman Chalisa

Beauty tips - face fat को कम करने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

Webdunia
सोमवार, 16 अगस्त 2021 (17:49 IST)
खूबसूरत दिखने के लिए आपको बॉडी के साथ बराबर का बर्ताव करना होगा। जी हां, रंगत निखारने के लिए सिर्फ चेहरे का ख्‍याल अधिक रखते हैं और पतला होने के लिए जिम जाते हैं। लेकिन फेस के लिए अलग से कोशिश नहीं कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी सम-विषम लगेगी। बॉडी के साथ चेहरे का भी शेप में होना जरूरी है। तो आइए आज जानते हैं चेहरे पर जमा हो रहे एक्‍स्‍ट्रा फैट को कैसे कम करें - 
 
1. चूइंग गम खाएं - आपका चेहरा आपकी बॉडी से लगातार मोटा होता जा रहा है तो चूइंग गम खा सकते हैं। जी हां, करीब 1 घंटे तक खाने के बाद आपके चेहरे में दर्द होगा। इसके बाद आप उसे निकालकर फेंक दीजिए। 1 घंटा करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन 1 घंटा करने पर चेहरा दर्द करने लगता है। आप चेहरे पर थोड़ा सा पसीना महसूस करेंगे। जिससे आपके फेस का फैट कम होगा। 
 
2. गरम तौलिए से सिकाई - चेहरे और गले के फैट को कम करने के लिए रात को गरम तौलिए से सिकाई करें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी को गरम करें। इसके बाद उसमें तौलिए को डाले और उसका पानी निचोड़ दें। तौलिए को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपके चेहरे का एक्‍स्‍ट्रा फैट कम होगा। यह प्रयोग सप्‍ताह में 3 से 4 दिन तक करें। 
 
3. सौंफ खाएं- सौंफ खाने के कई सारे फायदे हैं। सौंफ में मिश्री मिलाकर नहीं खाएं। सौंफ में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे त्‍वचा जवां बनी रहती है। सौंफ को धीरे-धीरे चबाकर खाने से चेहरे की एक्‍सरसाइज होती है। इसका सेवन करने से चेहरे का रंग भी साफ होता है। 
 
4. मुलेठी - मुलेठी गले के लिए रामबाण दवा है। इसका सेवन करने से शरीर का ऑक्‍सीजन स्‍तर भी बराबर रहेगा। चेहरे के बढ़ रहे फैट को कम करने के लिए मुलेठी में एंटी फंगल, एंटी वायरस, एंटी एजिंग और एंटी - सेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है।इसमें वो सभी औषधीय गुण है जो चेहरे के निखार के लिए जरूरी है। 
 
5.जीभ घुमाएं - अक्‍सर टाइम की कमी होने के कारण एक्‍सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में काम के दौरान आप फेस एक्‍सरसाइज जरूर कर सकते हैं। अपने मंह को बंद कर लें। इसके बाद अपने जीभ को घुमाएं। इस तरह घुमाएं की जीभ दांतों को बाहरी ओर से भी टच करें। इसे क्‍लॉक वाइज और एंटीक्‍लॉक वाइज 15 -15 बार घुमाएं। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख