Hanuman Chalisa

महिलाएं रात को सोने से पहले करें ये 5 जरूरी काम, बनेगीं फिट और हेल्दी

WD Feature Desk
बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (12:46 IST)
Self care : जो महिलाएं पूरे परिवार का खयाल रखने की वजह से खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं, ये ख़बर उनके लिए है  जानिए महिलाओं के लिए रात को सोने से पहले की 5 जरूरी हेल्दी आदतें। ये आदतें आपको फिट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगी। स्किन केयर और थकान से राहत पाने के खास उपाय।

1. गुनगुने पानी से चेहरा धोएं
सोने से पहले गुनगुने पानी से चेहरा धोना एक हेल्दी आदत है। इससे पूरे दिन की गंदगी साफ हो जाती है और स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर आप डीप क्लींजिंग भी कर सकती हैं।

2. पैरों को पानी में भिगोएं
रात में पैरों को गुनगुने पानी में 15-20 मिनट तक भिगोना बेहद फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ पैरों की थकान कम होती है बल्कि स्किन भी सॉफ्ट हो जाती है।

3. चेहरे की मसाज करें
10 मिनट की फेशियल मसाज से स्किन टाइट और ग्लोइंग हो सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा नेचुरली चमकदार बनती है।

4. नाभि में तेल लगाएं
नाभि में नारियल या बादाम का तेल लगाने से स्किन और सेहत दोनों को फायदा होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह उपाय पीरियड क्रैंप्स और डाइजेशन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।

5. पैरों की मालिश करें
पैरों की मालिश से स्ट्रेस कम होता है और नींद बेहतर आती है। रात में यह एक रिलैक्सिंग रूटीन हो सकता है, जो शरीर को आराम देता है।

 
नाइट रूटीन अपनाने के फायदे
रात को सोने से पहले कुछ खास आदतों को अपनाकर महिलाएं अपनी फिटनेस और हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं। ये आदतें न सिर्फ आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाएंगी बल्कि दिनभर की थकान भी दूर करेंगी। आज से ही इस हेल्दी नाइट रूटीन को अपने जीवन में शामिल करें!

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

अगला लेख