Hanuman Chalisa

गोल्ड फेशियल : सोने जैसा चमकाए, रूप निखर जाए

Webdunia
'चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...' शायद अब यह गीत बदलना पड़े और उसे ऐसे गाया जाए- सोने जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...। फेशियल आजकल पुरुष और स्त्री दोनों करवाते हैं। खूब चलन में हैं। फेशियल के बिना किसी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं। 
 
शादी और अन्य कार्यक्रमों में तो पूरा मसाज होता है। परंतु अब फेशियल में और खूबियां जु़ड़ गई हैं। समय के साथ इसमें भी और निखार आ रहा है। अब सोने की वर्क से फेशियल कराने का दौर आ गया है। कीमत भी लिहाजा वैसी ही है। सोने की वर्क का फेशियल लंदन में खासा क्रेज लिए हुए है।
 
80 मिनट के फेशियल की कीमत 180 पौंड (यानी करीब 14400 रु.) है। सोने के वर्क को मसाज के दौरान लगाया जाता है। फेशियल करने वाली कंपनी यूएमओ का दावा है कि इस तरह का मसाज कराने से त्वचा और जवां, निखरी हुई और उजली हो सकेगी। 
 
हालांकि भारत में इस तरह से सोने के वर्क के सेवन और लगाने की पुरानी परंपरा रही है। यहां तक कि यह भी कहा जाता है कि क्लीयोपेट्रा हर रात सोने का वर्क लगाकर सोती थी। जबकि चीन की महारानी अपने चेहरे पर सोने के रोलर मसाज के दौरान फिराती थीं। यूएमओ कंपनी का यह दावा है कि साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन प्लेस स्पा में यह विधा विकसित की गई है। ब्यूटी ट्रीटमेंट की दिशा में यह विलासिता बढ़ाने की निशानी है।  
अब फेशियल ब्रिटेन में ही नहीं हर जगह मौजूद है। अमेरिका में कंपनी के सीईओ श्री रॉन रेजेग्गी का कहना है कि कई बार त्वचा स्वर्ण को स्वीकारती नहीं है। सामान्य तौर पर शरीर हर 28 दिन में नई कोशिका बनाता है। परंतु स्वर्ण के ट्रीटमेंट से यह प्रक्रिया तेज हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख