Hanuman Chalisa

काले, लहराते, सुंदर बाल चाहिए, तो लाइफ स्टाइल सुधारिए, पढ़ें 6 टिप्स

Webdunia
दिन में लगभग 100 बालों का टूटना सामान्य होता है लेकिन सामान्य तरीके से बाल टूटने और बालों के झड़ने में फर्क होता है। यदि कम उम्र से ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं तो उम्र बढ़ने पर आपके सर पर बहुत ही कम बाल बचे रह जाते हैं और लड़कों में तो गंजे होने का खतरा भी हो जाता है।   
 
अक्सर लोग बालों के झड़ने और सफेद होने से परेशान होकर डॉक्टरों का रुख करते हैं और बालों पर काफी पैसा खर्च करते हैं। थक-हारकर हेयर ट्रांसप्लांट तक के बारे में विचार करने लगते हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि बालों की ज्यादातर समस्याएं आपकी लाइफ स्टाइल से जुड़ी हैं।      
 
लाइफ स्टाइल में थोड़ा सुधार करके आप कम उम्र में बाल झड़ने और सफेद होने से काफी हद तक रोक सकते हैं। आइए, जानते हैं वो बातें जिन पर अमल करके आपके बाल सिर पर लहलहाते रहेंगे... 
 
1. नाजुक बालों पर कंघी करते समय हमेशा बड़े दांतों वाली कंघी चुनें। इससे आप आराम से कंघी कर पाएंगे और बाल टूटेंगे भी नहीं। 
 
2. समय-समय पर अपने बाल कटवाते रहें, इससे आपके बाल कंघी में फंसने और दोमुंहे होने से बचेंगे।
 
3. रोज बालों में शैंपू नहीं करें। जब जरुरत लगे तभी करें और शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं। कंडीशनर लगाने के बाद ठंडे पानी से ही बाल धोएं। 

ALSO READ: ऐसे लगाएं नेल-पॉलिश तो टिकेगी ज्यादा दिनों तक

4. बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल कम करें और पारंपरिक तरीके से बाल सुखाएं। इससे बाल मजबूत बने रहेंगे।  
 
5. शैंपू करने से एक घंटे पहले यदि बालों में नारियल तेल की मालिश करें तो बहुत फायदा होगा। इससे बालों में चमक बनी रहती है। 
 
6. बालों को धूल से बचाएं। बालों में धूल घुसने से रूसी होती है, जो आपको किसी भी हालत में बालों में नहीं होने देना चाहिए। 
ALSO READ: दुल्हन को रिसेप्शन में रॉयल लुक चाहिए तो ऐसे करें चुनाव

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख