Hanuman Chalisa

बालों को झड़ने से बचाए, यह 5 उपाय

Webdunia
तनाव से भरी भागदौड़ भरी दिनचर्या में कभी सही पोषण न मिल पाने के कारण, तो कभी देखभाल के अभाव में बालों का झड़ना बहुत सामान्य समस्या बन गई है। अगर आप भी परेशान हैं बालों के लगातार झड़ने से, तो बेशक यह 5 उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। जानिए उपाय - 
 
1 नारियल का दूध - नारियल के दूध को बालों की जड़ों में लगाएं और अपने बालों को गर्म टॉवल से लपेट लें। लगभग 20 मनट तक इसे ऐसा ही रहने फिर ठंडे पानी से बालों को धो लें। आप चाहें तो शैंपू भी कर सकते हैं। सप्ताह में एक दिन ऐसा जरूर करें।

2 एलोवेरा - एलोवेरा यानि ग्वारपाठा भी आपके बालों को झड़ने से बचाता है। एलोवेरा के अंदर का गूदा निकाल लें और साफ बालों में इसकी मसाज करें। अब इसे लगभग 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। 15 मिनट के बाद ठंडे पान से बालों को धो लें। सप्ताह में 3 बार यह उपाय किया जा सकता है।
 
3 आंवला - आंवला बालों के लिए हमेशा से ही वरदान रहा है। यहां आपके कुछ सूखे आंवलों को नारियल तेल में तब तक उबालना है जब तक कि तेल का रंग गहरा न हो जाए। अब इस तेल को ठंडा करके अपने बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ समय तक रखने के बाद बालों को शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करें।

4 मेथीदाना - मेथीदाना बालों को मजबूत करने के बेहतरीन उपाय है। रात को 1 कप मेथीदाना पानी में भि‍गोकर रखें और सुबह इसे पीसकर अपने बालों में लगाएं। अब बालों को पॉलीथि‍न से लपेट कर लगभग पौन घंटा रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। बालों का झड़ना कम होगा।
 
5 चुकंदर - चुकंदर की पत्त‍ियों को पानी में बहुत देर तक उबालें। अब इसे हिना के साथ पीसकर बालों में लगाएं। बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाने के बाद इसे लगभग आधा घंटा ऐसे ही रखें और बाद में पानी से धो लें। सप्ताह में 3 से 4 बार इस तरीके को दोहराएं, और बालों का झड़ना कम करें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे