Hanuman Chalisa

घरेलू हेयर पैक से पाएं खूबसूरत और स्वस्थ बाल

Webdunia
आज के समय में खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। यही कारण है कि हम नियमित रूप से अपने बालों की देखभाल नहीं कर पाते। इस वजह से बाल धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं और उनकी चमक भी खत्म होने लगती है। 
 
ऐसे में जरूरत है बालों की देखभाल की। आइए जानते हैं घरेलू हेयर पैक जिसके इस्तेमाल से आप पा सकते हैं खूबसूरत और स्वस्थ बाल।
 
घरेलू हेयर पैक :
 
2 अंडे व 2 मसले हुए केले इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके अपने पूरे बालों पर लगाएं। 45 मिनट तक इस हेयर पैक को बालों पर लगा रहने दें, फिर शैम्पू कर लें। ये हेयर पैक बालों का पोषण कर उन्हें मुलायम बनाता है। यदि आपके बाल रूखे हैं, तो ये होममेड हेयर पैक आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
 
मैथी दाने को रातभर भिगोकर रख दीजिए। सुबह के समय इसे अच्छी तरह से पीस लें। अब इस पेस्ट में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। यह पैक अपने बालों पर अच्छी से लगा लें और इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें, फिर शैम्पू से धो लें। इस पैक से आपके बालों में शाइनिंग तो आएगी ही, साथ ही आपके बालों को पोषण भी मिलेगा।
 
दही, नींबू, 1 टेबल स्पून बादाम का तेल। पैक बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों के हिसाब से दही लें। अब इसमें 2 नींबू के रस को डालें, साथ ही इसमें बादाम का तेल भी मिलाएं। सूखने के बाद अपने बालों को शैम्पू से वॉश कर लें।
 
मेहंदी से बना हेयर पैक
 
इसके लिए मेहंदी, 1 नींबू का रस और 1 चम्मच आवले का पाउडर लें। अब इन सबको मिला लें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच दही भी मिला लें। अब इस पैक को अपने पूरे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और 1 घंटे तक इसे अपने बालों पर लगा रहने दें, फिर बालों को धो लें। ध्यान रखें कि जिस दिन पैक लगाया है, उसी दिन आप शैम्पू न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख