Hanuman Chalisa

हाथों को उजला बनाएं, जानें 5 बेहतरीन उपाय

Webdunia
कई बार हमारे हाथों की त्वचा का रंग हमारे चेहरे या शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, जो ज्यादातर धूप में झुलसने, स्टोव की आंच से, धूल-मिट्टी लगने या फिर अन्य कारणों से हो सकता है। लेकिन हाथों की रंगत को पहले की तरह निखारा भी जा सकता है। जानना चाहते हैं कैसे? तो जरूर पढ़ें यह 5 बेहतरीन उपाय - 
 
1 कच्चा दूध - त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे।

2 नींबू - नींबू में सीट्रि‍ए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा।
 
3 टमाटर का रस - टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्छी तरह से इसकी मसाज कीजिए। मसाज के बाद आपको त्वचा के रंग में अंतर समझ आएगा। इसे सप्ताह में दो बार करें।

4 आलू का रस - कच्चे आलू का रस निकालकर हाथों पर लगाकर रखें। लगभग 20 मिनट तक इसे हाथों पर लगा रहने दें फिर पानी से धो लें। आपकी त्चा की रंगत हल्की हो जाएगी। ऐसा सप्ताह में दो या तीन बार करें।
 
5 बेसन - चने की दाल का पिसा हुआ आटा जिसे बेसन कहा जाता है, आपके हाथों को निखारने में मदद करेगा। बेसन में कच्चा दूध और हल्दी मिलकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को हाथों पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और धो लें। फर्क साफ नजर आएगा।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे