हरतालिका तीज पर कैसे सजें संवरें, 5 unique ideas, यहां पढ़ें

Webdunia
- नेहा रेड्डी
 
हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन स्त्रियां अपनी पति की दीर्घायु और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। हरतालिका तीज में महिलाओं के 16 श्रृंगार का भी काफी महत्व होता है। इस अवसर पर महिलाएं सज-संवर कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
 
यदि आप भी इस खास अवसर पर लगना चाहती हैं सबसे हटकर और बेहद खास, तो आपको हर साल की अपेक्षा कुछ अलग अंदाज में खुद को संवारने की जरूरत है। अब आप सोच रही होंगी कि कैसे सबसे हटकर डिफरेंट लुक में आप तैयार हो सकती हैं? तो फिक्र करने की कोई बात नहीं है। हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ बेहतरीन और डिफरेंट स्टाइल जिसे अपनाकर आप पर टिक जाएंगी सबकी निगाहें।
 
आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स- 
 
1. इस खास दिन आप साधारण या टिपिकल ट्रेडिशनल तरीके से साड़ी पहनने की जगह कुछ इसमें मॉडर्न ट्विस्ट ला सकती हैं। इसे आजकल पेंट या धोती स्टाइल में पहना जा रहा है, जो ट्रेडिशनल में भी मॉडर्न लुक देता है।
 
2. साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल को बदलते हुए आप वेस्ट बेल्ट साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने बेल्ट के कलर्स से मिलते हुए हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
3. मेकअप करते समय आप अपनी आंखों को ड्रामेटिक लुक देने के लिए शिमरी मेकअप का चुनाव कर सकती हैं। यह आई मेकअप आपको बोल्ड लुक दे सकता है। आई मेकअप में हमेशा ब्लैक काजल का ही इस्तेमाल करती हैं, तो इस हरियाली तीज कुछ डिफरेंट ट्राई कीजिए। आंखों को बड़ा और आकर्षक बनाने के लिए व्हाइट लाइनर का इस्तेमाल करें।
 
4. ब्लैक लाइनर की जगह आप दूसरे कलर का लाइनर भी ट्राई कर सकती हैं, जैसे ब्लू, गोल्डन, ग्रीन आदि।
 
5. इस बार आप अपर आई लेशेस लगाने की जगह अंडर आई लेशेस लगाकर बिलकुल डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख