Hanuman Chalisa

Hartalika TeeJ 2020 : Makeup से पहले इस फेसपैक का करें इस्तेमाल और पाएं चेहरे पर ग्लो

Webdunia
हरतालिका तीज व्रत का पर्व महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत कर 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और भगवान शिव-मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस खास अवसर पर महिलाएं चाहती हैं कि वे बेहद खूबसूरत नजर आएं। तो हम इस लेख में बता रहे हैं एक ऐसे फेसपैक के बारे में जिसके इस्तेमाल से आप पा सकती हैं दमकती हुई त्वचा और लग सकती हैं इस खास अवसर पर बिलकुल परफेक्ट।
 
इस खास फेसपैक की मदद से आप अपनी त्वचा में ग्लो ला सकती हैं। इसके लिए आपको ढेरों उपाय करने की भी कोई जरूरत नहीं है, वो इसलिए क्योंकि आपके किचन में ही छुपा है खूबसूरती का खजाना।
 
जी हां, हम बात कर रहे हैं सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर की, जो सब्जियों का तो स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं टमाटर का फेसपैक?
 
1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच मलाई, आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच टमाटर का जूस इन्हें साथ में मिलाकर रख लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
 
वहीं आप मेकअप करने से पहले टमाटर का आधा भाग लेकर इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद फेसवॉश करके तैयार हो जाएं। आपका चेहरा दमक उठेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती 2026: प्रेरणादायी विचार, इतिहास और शुभकामनाएं

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

अगला लेख