फूलों से पाएं सेहत और सौन्दर्य लाभ, जानिए 7 तरीके

Webdunia
फूलों को देखते ही मन खुश हो जाता है, उनकी खुशबू तन-मन को महका देती हैं और माहौल को खुशनुमा बना देती है। इसके अलावा भी फूल आपकी सेहत और सौन्दर्य को निखारने में कई प्रकार से फायदा पहुंचाते है। आइए, जानिए फूलों के इस्तेमाल से मिलने वाले सेहत और सौन्दर्य लाभ।
 
1. गुलाब की पत्ति‍यों को दूध में उबालकर नियमित रूप से पीने पर, कब्ज की समस्या समाप्त हो जाती है।
 
2. गुलाब की पत्ति‍यों को दूध में पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
 
3. सूरजमुखी के फूलों को नारियल तेल में मिलाकर कुछ दिनों तक धूप में रखें। अब इस तेल का प्रयोग शरीर की मालिश के लिए करें। इस प्रयोग से त्वचा संबंधी रोग समाप्त हो जाते हैं।
 
4. दांत दर्द या मसूढ़ों में सूजन होने पर जूही के पत्तों को चबाकर, देर तक इसका रस मुंह में रहने दें और कुछ समय बाद थूक दें। ऐसा करने से दांत संबंधी सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
 
5. गुड़हल के लाल फूलों का प्रयोग डाइबिटीज और हार्ट संबंधी समस्याओं में किया जाता है। इसके लिए इसे पीसकर मिश्री के साथ खाने से लाभ होता है। इसके अलावा महिलाओं के मासिकधर्म की समस्या में भी यह कारगर उपाय है।
 
6. मुंह में छाले हो जाने या छिल जाने पर चमेली की पत्त्‍िायों का प्रयोग किया जाता है। चमेली की पत्ति‍यों को चबाने से मुंह के छाले बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा सुबह के समय चमेली के फूलों को आंखों पर रखने से आंखों की रौशनी बढ़ती है।
 
7. चंपा, चमंली और जूही के फूलों को नारियल के तेल में उबालकर रखें। अब इस तेल से शरीर की मालिश करें। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहती है। साथ ही इस तेल को बालों में लगाने से बाल काले और मुलायम बने रहते हैं।

ALSO READ: खूबसूरती के तीन पुराने साथी पुदीना-आलू-टमाटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

डायबिटीज के कितने टाइप होते हैं? कौन सा है सबसे खतरनाक?

फैटी लिवर से छुटकारा दिला सकता है स्ट्रॉबेरी का ये जादुई फल, जानिए कैसे?

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

कर्नल सोफिया, हिमांशी, और बहन-बेटियों पर बिगड़े बोल: कायरों की कुंठा का काला सच

याददाश्त और मेमोरी बढ़ाने वाले 8 न्यूट्रिशनिस्ट अप्रूव्ड ड्रिंक्स

अगला लेख