Hanuman Chalisa

Home Made FaceWash : त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए घर पर बनाएं फेसवॉश

Webdunia
चेहरे की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है इसलिए इसकी देखभाल का भी पूरा ख्याल रखना जरूरी है। वहीं जब हम केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो ये धीरे-धीरे हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए हर्बल चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसलिए केमिकलरहित प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है। हमारी त्वचा के केयर की शुरुआत हम फेसवॉश से करते हैं, वहीं अगर घर का बना फेसवॉश रहे तो। आइए हम जानते हैं इस लेख में कि कैसे हम बना सकते हैं होममेड फेसवॉश।
 
संतरे के छिलके के पाउडर से बना फेसवॉश-
 
सूखे संतरे के छिलके को मिक्सी में पीसकर पावडर तैयार कर लीजिए।
 
सूखे संतरे के छिलके को पीस लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस, शहद व गुलाब जल की मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसका इस्तेमाल आप कर सकती हैं।
 
इस फेसवॉश के नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट होती है और यह चमकदार बनती है, वहीं चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को भी कम करने में यह मददगार है।
 
मुल्तानी मिट्टी से बना फेसवॉश
 
मुल्तानी मिट्टी
नींबू का रस
गुलाब जल
 
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, कुछ बूंदें नींबू का रस, 1 चम्मच गुलाब जल- इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रखने के बाद इसे सुखा लें, फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें।
 
यदि मुंहासे की समस्या है, तो इस फेसवॉश का प्रयोग नियमित रूप से करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के अतिरिक्त ऑइल को सोख लेती है तथा स्किन के रोम छिद्रों की गहराई से सफाई करने में यह सहायक होती है। नींबू क्लींजर का काम करता है। एस्प्रिन की टेबलेट बैक्टीरियल संक्रमण को दूर करने में सहायक होती है।
 
एलोवेरा फेसवॉश
 
एलोवेरा फेसवॉश तैयार करने के लिए एलोवेरा जैल, नींबू का रस, गुलाब जल- इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अपने पूरे चेहरे इसे लगाकर अच्छी तरह मसाज कर लें, फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें। यह फेसवॉश चेहरे पर ग्लो लाएगा, साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

अगला लेख