Hanuman Chalisa

कविता: एक भीनी सी खुशबू हूं, हवाओं में घुल जाने दो मुझे

वीनस शर्मा
एक भीनी सी खुशबू हूं,हवाओं में घुल जाने दो मुझे। 
आसमान को छूता परिंदा हूं उड़ जाने दो मुझे।।
 
ना रोको मुझे , ना टोको मुझे,ठोकरों से रुबरु होने दो,
नहीं चलना किसी के सहारे, गिर कर ख़ुद संभलने दो।  
 
गीत हूं उम्मीदों भरा, इसे गुनगुनाने दो मुझे 
एक भीनी सी खुशबू हूं , हवाओं में घुल जाने दो मुझे 
आसमान को छूता परिंदा हूं उड़ जाने दो मुझे।।
 
नहीं बनना किसी और के जैसा, क्योंकि मुझ जैसा कोई और नहीं,
मेरे भी अपने रास्ते हैं, मंज़िल मेरी दूर सही।  
 
लड़खड़ाते हुए क़दमों से, मंज़िल को मेरी पाने दो मुझे
एक भीनी सी खुशबू हूं , हवाओं में घुल जाने दो मुझे 
आसमान को छूता परिंदा हूं उड़ जाने दो मुझे ।।
 
जिस पर क़ायम है दुनिया पूरी, उम्मीद का वही एक दीया हूं,
जो ना रुके कभी जो ना थके कभी, सोच का बहता ऐसा एक दरिया हूं। 
ख़ुद से ख़ुद की जंग है, जीत जाने दो मुझे 
एक भीनी सी खुशबू हूं , हवाओं में घुल जाने दो मुझे 
आसमान को छूता परिंदा हूं उड़ जाने दो मुझे ।।
 
अभी तो बहुत कुछ कहना है, अभी तो बहुत कुछ करना है, 
सपनों की इस बारिश में, अभी कुछ और पल भीगना है।  
अभी तो शुरू हुई है ज़िंदगी की दौड़, थोड़ा पसीना भी बहाने दो मुझे
एक भीनी सी खुशबू हूं, हवाओं में घुल जाने दो मुझे 
आसमान को छूता परिंदा हूं उड़ जाने दो मुझे।।
 
मेरी भी ख़ुद की एक पहचान है, मेरे सपनों में भी जान है,
मेहनतकश हूं हार नहीं मानता कभी, 
क़दम थके हैं थोड़े, मगर हौसला अभी जवान है।  
रुक-रुक कर ही सही, चलते जाने दो मुझे
एक भीनी सी खुशबू हूं, हवाओं में घुल जाने दो मुझे 
आसमान को छूता परिंदा हूं उड़ जाने दो मुझे।। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

अगला लेख