Festival Posters

मेनोपॉज के बाद स्किन का खयाल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रिंकल्स-फाइन लाइंस नहीं आएंगी नजर, बस करें ये काम

WD Feature Desk
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (17:33 IST)
Home remedies for anti aging : बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की स्किन डल होने का एक प्रमुख कारण मेनोपॉज होता है। मेनोपॉज के समय महिलाओं के शरीर में कई बड़े बदलाव होते हैं। आमतौर पर 45 से 50 की उम्र में महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस समय महिलाओं के  शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है। जिसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है। ALSO READ: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है शहद, जानिए ये गजब के Honey Skincare Tips

मेनोपॉज के बाद स्किन में दिखते हैं ये बादलाव 
मेनोपॉज के बाद स्किन पतली व बेजान नजर आने लगती है। मेनोपॉज के बाद शरीर में कोलेजन स्तर बहुत गिर जाता है। इसके साथ ही स्किन के नीचे का फैट खत्म होने लगता है और स्किन का लचीलापन भी कम हो जाता है। यह असर आंखों, होठों, माथे और गर्दन पर सबसे पहले और सांसे ज़्यादा नजर आता है।

इन तरीकों से जवां बनी रहेगी स्किन
1. स्किन को हमेशा रखें साफ
उम्र के बढ़ने के साथ स्किन रूखी होने लगती है। इसलिए ज़रूरी है कि इसे हमेशा उपयुक्त नमी दी जाए। स्किन को साफ रखना भी बहुत ज़रूरी है । ड्राई स्किन के लिए हमेशा उसी के अनुसार क्लींजर का उपयोग करें। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। फोम या जेल क्लींजर की जगह आप क्रीम बेस क्लींजर का उपयोग करें।

2. स्किन को रखें हाइड्रेट
मेनोपॉज के कारण स्किन की तेल ग्रंथियों की सक्रियता कम होने लगती है। यही कारण है कि स्किन रूखी होने लगती है। इसलिए स्किन पर हाईड्रेशन पहुँचाने वाली क्रीम लगाएं, जिससे स्किन की नमी बनी रहे। नहाने या मुंह धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें। इससे त्वचा से प्राक्रतिक तेल निकल जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है। साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए   पर्याप्त पानी का सेवन करना जरूरी है।

3. सनस्क्रीन लोशन है बहुत जरूरी
स्किन को सूरज की रोशनी से बचाना बहुत जरूरी है। स्किन पर झुर्रियां पड़ने का एक प्रमुख कारण यूवी किरणें भी होती हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्किन खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पाती। इसलिए जरूरी है कि आप 30 या उससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लोशन रोज अप्लाई करें। अगर आप धूप में जा रही हैं तो हर दो से तीन घंटे में इसे री-अप्लाई करें। घर में रहने पर भी सनस्क्रीन लगाना बहुत ज़रूरी है।

4. टोनर ज़रूर अप्लाय करें
बढ़ती उम्र के साथ स्किन ​पर डार्क स्पॉट नजर आने लगते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ये और डार्क होने लगते हैं। एक अच्छा टोनरइस समस्या से निपटने के लिए काफ़ी मददगार हो सकता है। यह स्किन कई रंगत निखारता है।

 


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Chest lungs infection: फेफड़ों के संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय

क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

सभी देखें

नवीनतम

Amla Navami Bhog: आंवला नवमी पर लक्ष्मी नारायण के पूजन में शामिल करें ये सात्विक व्यंजन, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

इंदौर में भाजपा के ‘चेहरे पर कालिख’ पोतने के पीछे कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का हाथ, सुमित मिश्रा के आरोप से गरमाई राजनीति

Amla Navami Recipes: इन 5 खास व्यंजनों से मनाएं आंवला नवमी, मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीष

Sahasrabahu Jayanti: कौन थे सहस्रबाहु अर्जुन, उनकी जयंती क्यों मनाई जाती है, जानें जीवन परिचय और योगदान

Chhath Puja Healthy Food: छठ पूजा के बाद खाएं ये 8 पारंपरिक व्यंजन, सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे

अगला लेख