Hanuman Chalisa

शहद : सौंदर्य का मधुर साथी

Webdunia
मीनू सिंह 
 
शहद न सिर्फ सेहत, बल्कि आपकी सूरत के लिए भी बेहद उपयोगी है। अगर इसे रोज त्वचा पर लगाया जाए तो आपकी त्वचा चमकदार और कोमल हो जाती है। अगर आपका हाथ कोई घरेलू काम करते समय जल गया है तो आप जली हुई जगह पर शहद लगा सकते हैं। सनबर्न वाली जगह पर भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।


 


शहद में ऐसी खूबी है कि यह त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है। यह त्वचा को देर तक धूप में रखने पर भी उसमें पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को सूखेपन से भी बचाता है। 
 
शहद के इतने सारे लाभ होने के कारण हर सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी इसे अपने सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग करती है। इसकी चिकित्सीय खूबियों की वजह से इसे ज्यादातर क्रीमों को बनाने में प्रयोग किया जाता है। 

शहद से सौन्दर्य
 
शहद प्रकृति की एक अनमोल देन है। शहद हमारी सेहत के लिए तो अच्छा है ही, इससे सूरत भी खूब निखरती है। शहद हमारी त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करने में बहुत कारगर है। फिगर मेंटेन करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि बहुत सी महिलाएं शहद को रोज प्रयोग में लाती हैं। 


 
शहद को त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। जिन महिलाओं की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें शहद और दूध का घोल नियमित अपने चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। शहद एक प्राकृतिक एन्टीऑक्सीडेंट है। इस वजह से यह त्वचा के छोटे-मोटे इंफेक्शनल से भी लड़ने में कारगर है। मुहांसों से बचने के लिए आप अपने चेहरे पर शहद लगा सकते हैं।

अगली बार से आप भी महंगे सौंदर्य प्रसाधनों पर पैसे खर्च करने की बजाए शहद को बनाइए अपनी खूबसूरत त्वचा का साथी। इससे आपकी त्वचा संबंधित परेशानियां प्राकृतिक और असरदार तरीके से दूर हो जाएंगी।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व