महामारी ने बदले Beauty Trends, इन 5 चीजों का बढ़ेगा चलन

Webdunia
पैंडेमिक का असर अब और कितनों सालों तक रहेगा यह अभी सुनिश्चित नहीं है। वैक्सीनेशन के दोनों डोज के बाद भी कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं लेकिन यह तय है कि बहुत अधिक प्रभावी नहीं होगा। कोरोना काल का सभी के जीवन पर गहरा असर पड़ा है। वह किसी भी स्वरूप में हो। लाॅकडाउन के दौरान कुछ अच्छी चीजें भी हुई है जिसका महत्व पहले बहुत अधिक नहीं समझते थे। लेकिन लाॅकडाउन के दौरान चेहरा और निखर गया है साथ ही आने वाले वक्त में कुछ और बदलाव भी नज़र आएंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वे  -

1.आंखों का मेकअप  - जी हां, बाहर किसी भी कार्य के लिए निकलने से पहले मास्क अनिवार्य है। फिर चाहे शादी हो, पार्टी हो या अन्य को प्रोग्राम। लेकिन आंखों में काजल और मस्करा का चलन बढ़ेगा। आंखों के मेकअप का चलन बढ़ेगा। इतना ही नहीं ब्यूटी प्रोड्क्ट्स बनाने वाली कंपनी का भी आंखों के लिए अलग - अलग प्रोडक्ट्स पर अधिक ध्यान रहेगा।

2.लिपस्टिक - लिपस्टिक लगाने के बाद आप मास्क नहीं लगा सकते हैं या मास्क लगा रखते हैं तो लिपस्टिक नहीं लगा सकते हैं। मास्क लगाना जरूरी है। ऐसे में नमी से लिपस्टिक फैल सकती है और आपका चेहरा भी खराब हो जाएगा। ऐसे में लोग प्राकृतिक तरीके से अपने होंठ को गुलाबी करने के उपाय करेंगे।

3.नेचुरल स्किन - महामारी के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सभी लोग अपने घरों में कैद है। इस दौरान किसी भी तरह को कोई भी प्रोडक्ट हम अपनी त्वचा पर प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इससे त्वचा को सभी प्राकृतिक तत्व मिल रहे हैं और किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुंच रहा। संभवत आने वाले समय में कम ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

4.घरेलू नुस्खे - जी हां, जहां हर दिन कॉस्मेटिक का उपयोग करते थे वहीं अब प्रोडक्ट्स उपलब्ध नहीं होने पर घरेलू नुस्खों का उपयोग किया जा रहा है। चेहरे पर गर्म पानी की अलग - अलग तरह से भाप ली जा रही है ताकि चेहरे की चमक बनी रहे हैं।

5.फेस योग - जी हां, जिस तरह से चेहरे पर बार- बार हाथ नहीं लगाया जा सकता है। उसके लिए अब फेस योग महत्वपूर्ण है ताकि नेचुरल तरीके से चेहरे को सही शेप दिया जा सकें। अन्य प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर ट्यूमर, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

नहीं कराना चाहते हैं हेअर ट्रांसप्लांट तो लेजर थेरेपी और पीआरपी भी हैं विकल्प, जानिए प्रक्रिया, खर्च और जरूरी सावधानियां

अगला लेख