अपर लिप्स के बाल हटाने के 3 घरेलू उपाय, अपनाएं ये 3 आसान पैक

Webdunia
अपर लिप और चीन पर अनचाहे बाल खूबसूरती में दाग की तरह नजर आते हैं। खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर थोड़े-थोड़े दिन में पार्लर का रूख करना पड़ता है। लेकिन कई बार पार्लर जाकर भी परेशान हो जाते हैं। अब आप घर पर रहकर भी इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं 3 बेहतरीन आसान पैक - 
 
1. मसूर दाल और आलू रस- सबसे पहले मसूर दाल का पेस्ट तैयार कर लें। एक बड़ा चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू रस और 1 चम्मच आलू रस को डालकर अच्छे से मिला लें। आपका पेस्ट तैयार है। अब इसे अपर लिप और चीन पर लगाकर छोड़ दीजिए। जब हल्का-हल्का सा गिला रहें। तब इसे हल्के हाथों से मसल लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 दिन करें और 2 महीने तक करते रहें। धीरे-धीरे बाल कम होने लगेंगे। 
 
2. दूध और जिलेटिन- जिलेटिन में चीनी मिक्स होती है। जिससे अनचाहे बाल हटाने में आसानी होती है। सबसे पहले 3 चम्मच दूध, एक चम्मच जिलेटिन और एक चम्मच नींबू का रस। सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। गैस पर 10 मिनट गरम करे लें। हल्का ठंडा कर अपर लिप और चीन पर लगा लें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ लें। ऐसा सप्ताह में 2 बार करें। 
 
3. दही बेसन- यह सुनकर लग रहा होगा कि इससे कैसे बाल हटेंगे। लेकिन नियमित रूप से लगाने से आपको छुटकारा मिल सकता है। जी हां, 2 चम्मच दही और डेढ़ चम्मच बेसन। इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद लगा लें। हल्का सा गीला रहने पर हल्के हाथों से रगड़ लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें। धीरे-धीरे यह कम पड़ने लगेंगे।

ALSO READ: गर्भवती महिलाएं Covid-19 से कैसे बचें, संक्रमित होने पर क्या कर सकती हैं? जानिए सीधे एक्सपर्ट से

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगला लेख