Hanuman Chalisa

जितनी गहरी रचे हाथों में मेहंदी उतना गहरा हो पति का प्यार, Mehandi को गहरा रचाने के 10 टिप्स

Webdunia
करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखने के साथ ही हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी भी बनाती है। कहते है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा हाथों पर चढ़ता है, उतनी ही गहरा पति का प्रेम आपके लिए होता है। तो चलिए, क्यों न हम यह जान ले कि मेहंदी को हाथों में गहरा कैसे रचाया जा सकता है? आइए, जानते हैं गहरी मेहंदी रचाने के 10 टिप्स -
 
1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
 
2. मेंहदी को आप जितना अधि‍क समय हाथों में लगाए रख सकते हैं लगाएं, कम से कम 5 घंटे तक मेहंदी उसी तरह लगी रहने दें। उसे निकालें नहीं।
 
3. मेहंदी जब हल्की-हल्की सूख जाए, तो उसे पर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं, ताकि वह सूखने के बाद निकले नहीं। इस मिश्रण का प्रयोग मेहंदी को अपने स्थान पर चिपकाए रखने के लिए होता है।

ALSO READ: इस वेडिंग सीजन ऑक्सीडाइज, फ्लोरल, पर्ल और पेपर जूलरी का रहेगा ट्रेंड
 
4. जब भी मेहंदी को अपने हाथ से निकालें, हाथों पर पानी न लगनें दें, अन्यथा मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम हो जाएगी।
 
5. मेहंदी का रंग हल्का होने पर आप इसपर बाम, आयोडेक्स, विक्स या सरसों का तेल लगा लें। यह सभी चीजें हथेली को गर्माहट देती हैं, जिससे मेहंदी का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है।
 
6. आप अगर चाहें तो मेहंदी वाले हाथों पर लौंग का धुंआ भी ले सकते हैं। शादियों में यह तरीका मेहंदी का गहरा करने के लिए अपनाया जाता है। इसके अलावा लोग मेहंदी पर अचार का तेल भी लगाते हैं।
 
7. मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए एक पारंपरिक और व्यवसायिक तरीका है, चूना। जी हां, बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

ALSO READ: इस फेस्टिव सीजन जरूर ट्राय करें nail art, हाथों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
 
8. मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है, कि जब आप मेहंदी लगवाते हैं उसके बाद उसे हल्का सूखने दें और फिर किसी कंबल या रजाई से मेहंदी को ढंक दें। अगर रात के समय मेहंदी लग रही है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि रजाई ओढ़कर सो जाएं। इससे गर्माहट मिलेगी और मेहंदी का रंग गहरा होगा।
 
9. अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी अच्छी तरह से रचे, तो उसे सुखाने की जल्दी कभी न करें। जल्दी सूखने पर मेहंदी जल्दी निकलने भी लगेगी, और रंग भी नहीं चढ़ सकेगा। इसलिए उसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
 
10. किसी भी कार्यक्रम या त्योहार पर कार्यक्रम के लिए मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें कि कार्यक्रम से एक या दो दिन पहले ही मेहंदी लगाएं, ताकि उसका रंग सही समय पर गहरा हो जाए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?

अगला लेख