Hanuman Chalisa

Makeup Tips : करवा चौथ पर खिल उठेगा चेहरा बस इस तरह करें मेकअप

Webdunia
करवा चौथ का व्रत अपने पति के लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है। सूर्योदय से पूर्व सारगी का सेवन किया जाता है और फिर रात में चंद्रमा दिखने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। इस दिन महिलाएं सजती-संवरती भी है। साथ ही काम भी बहुत सारा होता है ऐसे में पार्लर जाने का बहुत अधिक वक्त नहीं मिलता है आप घर पर भी मेकअप कर सकती है। इससे भी आपका चेहरा खिल जाएंगा। दरअसल, मेकअप के दौरान हर हिस्से का ख्याल रखा जाए तो आपका चेहरा प्राकृतिक लगेगा| आइए जानते हैं किस तरह करें मेकअप -
 
1. कंसीलर और फाउंडेशन - अगर आपको चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे और फुंसियां हो रही है तो कंसीलर लगाने के बाद ही मेकअप करें।  कंसीलर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि आपके चेहरे पर सेट हो जाए। इसके बाद फाउंडेशन लगाएं। इससे चेहरा स्पॉटलेस दिखेगा और ग्लो करेगा।

2.न्यूड मेकअप करें - देखा जाए तो आज के वक्त में नेचुरल मेकअप ज्यादा पसंद किया जाता है, बहुत ज्यादा हैवी मेकअप से 1 घंटे में ही परेशानी होने लग जाती है। इसलिए न्यूड मेकअप भी काफी चलन में है। जो काफी लाइट होता है और इससे चेहरा ग्‍लो भी करता है। इस दिन महिलाएं हैवी साड़ी, हैवी ज्वेलरी पहनती है ऐसे में लाइट मेकअप ही करें। वहीं मौसम भी ठंडा-गरम होता है जिससे आपका मेकअप बिगड़ सकता है। मेकअप फिक्सर लगाएं ताकि मेकअप बिगड़े नहीं।

3. आंखों का मेकअप - आई मेकअप भी बहुत मायने रखता है। आईलाइनर और काजल लगाने मात्र से भी चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है। अगर आप आई मेकअप भी करना चाहती है तो अपनी हैवी साड़ी का लाइट शेड का प्रयोग करें। इससे लुक अच्छा आएगा। अक्सर रात में लाइट ज्यादा होती है जिससे मेकअप चमकता है।

4. हेयर स्टाइल - आपके बाल सुंदरता में चार चांद लगाने जैसे होते हैं। जी हां, हेयर स्टाइल के बाद अगर आप सिर्फ काजल और आई लाइनर लगाएं तब भी सुंदर लगेगी। इस मौके पर बन बनाकर अलग-अलग प्रकार के पिन लगा सकते हैं। साथ ही गजरा भी लगा सकते हैं।

5. लिपस्टिक का चुनाव - हैवी साड़ी, हैवी ज्‍वैलरी, लाइट मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ डार्क लिपस्टिक ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी। इससे मेकअप खूब जचेगा और खूबसूरत भी दिखोंगे। मेकअप करने के बाद सही लिपस्टिक का चयन करना भी जरूरी है। ये टिप्‍स आप अन्‍य प्रोग्राम के दौरान भी फॉलो कर सकती हो।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख