Hanuman Chalisa

शादी का लहंगा चुनते वक्त रखें इन 10 बातों का ध्यान

Webdunia
दुल्हन वही जो पिया मन भाए, और लहंगा वही जो दुल्हन को अकर्षक दिखाए। जी हां, अपनी शादी पर अगर आप लहंगा पहनने वाली हैं, तो लहंगे का चुनाव ऐसा हो जो आपके आकर्षण को बढ़ाए और दूल्हे और मेहमानों की नजरों का नूर बना दे। लेकिन यह सब तभी होगा जब आप अपने कद और त्वचा के रंग के अनुसार सही लहंगे का चुनाव करेंगी। अगर आप लहंगे के चुनाव के लिए असमंजस में हैं, तो जानिए कैसे करें लहंगे का चुनाव- 
 
लहंगे का चुनाव करते समय आपको अपने कद, त्वचा के रंग और शारीरिक गठन के बारे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह जरूरी नहीं है, कि जो लहंगा आपको खूबसूरत लग रहा हो, वह पहनने पर भी उतना ही फबे।

 अगर आपका कद लंबा और शरीर दुबला है तो आप घेर वाला लहंगा पहन सकती हैं। इससे आपका कद अतिरिक्त लंबा नहीं लगेगा और यह आप पर अच्छा भी लगेगा।
 
 अगर आपका रंग गोरा है, तो आप किसी भी रंग का लहंगा चुन सकती हैं। सॉफ्ट पेस्टल, पिंक, पीच या लाइट सॉफ्ट ग्रीन कलर आप पर खूब जंचेंगे। आप चाहें तो सुर्ख रंग भी चुन सकती हैं, इससे आपका रंग और भी निखरा लगेगा।

 अगर आपका कद छोटा है और हेल्थ ज्यादा है, तो आप घेरदार लहंगे के बारे में बिल्कुल न सोचें। यह आपके कद को और छोटा व आपको मोटा दिखाने का काम करेगा। बड़ी और मोटी डिजाइन चुनने की अपेक्षा बारीक डिजाइन को चुनें तो बेहतर होगा।
 
5 यदि आप हेल्दी हैं लेकिन कद अच्छा है तो फि‍टिंग वाला लहंगा पहन सकती हैं। इससे आपका मोटापा दब जाएगा और आप थोड़ी पतली लगेंगी। ब्लाउज में आप लंबी आस्तीन वाला स्टाइल रख सकती हैं।

6  अगर आपका रंग गेहुंआ है, तो आप रूबी रेड, नेवी ब्लू, ऑरेंज रस्ट, गोल्डन, रॉयल ब्लू के साथ सिल्वर जैसे रंग चुन सकती हैं। लेकिन पेस्टल कलर को नजरअंदाज ही करें तो बेहतर है। यह रंग आपके रंग को और डार्क दिखाएगा। 
 
 डस्की रंग होने पर आपको लहंगे के लिए ब्राइट कलर चुनने चाहिए। मजेंटा, लाल, नारंगी, नीला रंग आप पर खूब जंचेगा। इसके अलावा सफेद रंग भी खि‍ल सकता है, अगर शादी में आपके घर यह रंग पहनने की इजाजत हो तो।

8  अगर आपका शारीरिक गठन पियर शेप में है, यानि अगर कमर के नीचे का हिस्सा हैवी है, तो आप बहुत भारी और घेर वाल लहंगा न पहनें। इससे कमर के नीचे का हिस्सा और भारी लगेगा।
 
9  ध्यान रखें कि अगर लहंगा बहुत भारी वर्क वाला हो, तो दुपट्टा हल्का हो। अगर दोनों भारी वर्क वाले होंगे तो आप गहनों के साथ परिधान में लदी हुई दिखेंगी। वहीं अगर दुपट्टा भारी है तो लहंगा पूरा भरा हुआ न लेते हुए नीचे की ओर वर्क वाला लें।

10 लहंगा इतना भी भारी न हो कि आप उसे संभाल न सकें। अपने वजन के अनुसार ही लहंगे का चुनाव करें ताकि आप अपनी ही शादी में असहज न दिखाई दें।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे