Hanuman Chalisa

Lockdown Beauty Tips : मूंग दाल बढ़ाए आपकी खूबसूरती, आज ही अपनाएं ये 4 उपाय

Webdunia
अक्सर दाल करी और स्प्राउट्स बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंग की दाल सौंदर्य को बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी है। चेहरे, शरीर और बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मूंग की दाल एक उपहार से कम नही है। यह चेहरे से लेकर हमारे बालों तक की समस्याओं को खत्म करने में मदद करती है। हम आपको बता रहे हैं मूंग की दाल के ऐसे उपाय जिसके इस्तेमाल से आपकी खूबसूरती में और निखार आएगा।
 
आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स...
 
फेस पैक
 
ड्राई स्कीन वालों के लिए मूंग की दाल एक जादुई मास्क की तरह है। बस आपको इसके लिए बस 1 मुट्ठी दाल को कच्चे दूध में रातभर भिगोकर रखना है और अगले सुबह इसे बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और अगले 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। एक बार जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें और अपने चेहरे को थपथपाएं। यह फेस पैक आपकी त्वचा को कोमल और क्लीन बनाने में मदद करेगा।
 
मुंहासे के लिए
 
मूंग दाल उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो चेहरे पर ब्रेकआउट, मुंहासों से परेशान हैं। इसके लिए बस कुछ मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें और अगली सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा चम्मच घी मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। अपने चेहरे पर धीरे से मालिश करें और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं। प्रभावी परिणामों के लिए सप्ताह में 3 बार इस पैक का उपयोग करें।
 
सन टैन हटाने के लिए
 
इस वक्त आप पूरे समय अपने घर में ही हैं और यह सही समय है पुराने सन टैन से छुटाकारा पाने का, क्योंकि इस समय आप जितना अपनी स्कीन की केयर करेंगे, उतना ही फायदा आपकी त्वचा को होगा। अगर आपकी त्वचा में सन टैन हो चुका है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
टैनिंग हटाने के लिए बस 1 मुट्ठी मूंग दाल को रातभर भिगोएं और पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा ठंडा दही या एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिलाएं। प्रभावित क्षेत्र जैसे कि चेहरे या बाहों पर मिश्रण को लगाएं। इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। यह न केवल आपकी टैनिंग को खत्म करेगा बल्कि त्वचा को मुलायम और चिकना भी बनाएगा।
 
बालों के विकास के लिए
 
जो लोग बालों की समस्या से परेशान हैं, जैसे बालों का रूखा होना या झड़ना उनके लिए मूंग की दाल बेहद फायदेमंद है। इसके लिए बस कुछ मूंग दाल उबालें और पीस लें। इसमें अंडे की जर्दी, नींबू और दही की कुछ बूंदें मिलाएं और एक पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें और अपने बालों को सुखा लें। इसे सप्ताह में 2 बार उपयोग कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख