Hanuman Chalisa

बारिश में ऐसे करें वाटरप्रूफ मेकअप, पढ़ें 5 टिप्स

Webdunia
- प्रतिभा अग्निहोत्री  
 
कुछ दिनों पूर्व एक शादी में जाना हुआ। अभी हम दूल्हा-दुल्हन से मिल ही रहे थे कि मेरी नजर पानी से तरबतर पंडाल में प्रवेश करती एक महिला पर पड़ी जिसके गाढ़े मेकअप ने गीले होकर चेहरे को लाल, सफेद और काला बना दिया था। वह बारिश में भीगी अपनी कांजीवरम की महँगी साड़ी को बार-बार झटक रही थी। 
 
शादी-ब्याह और पार्टी प्रत्येक मौसम में होते हैं, परंतु बारिश के मौसम में ऐसे समारोहों में बन-सँवरकर जाना अच्छी-खासी मुसीबत हो जाता है। ऐसे मौसम में अपने सौंदर्य को बरकरार रखना काफी मुश्किल होता है। प्रस्तुत हैं कुछ ऐसे उपयोगी टिप्स जिनको ध्यान में रखकर आप बारिश में भी अपने सौंदर्य और पहनावे को सुरक्षित एवं सुरुचिपूर्ण बना सकती हैं-

ALSO READ: लिपबाम के फायदे जानते हैं और इसे लगाते हैं, तो इसके नुकसान भी जरूर जान लें
 
बरसात में मेकअप : 
 
1. इस मौसम में वाटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग न बनाए। 
 
2. बरसात में गीली बिंदी न लगाएँ, क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। अगर आप डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती हैं तो वाटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएँ अन्यथा बाजार में मिलने वाली स्टिकर वाली, नगों वाली या कुंदन वाली सुंदर-सुंदर डिजाइन वाली बिंदिया लगा सकती हैं, ये बिंदिया फैलती नहीं हैं।
 
3. सूखे सिंदूर के स्थान पर रेडीमेड स्टिक वाले सिंदूर का ही प्रयोग करें, यह गीले होने पर बहता नहीं है।
 
4. जहाँ तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पावडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा। 
 
5. गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें।
 

 
ALSO READ: सिर की जुएं भगाना है? जैतून का तेल लगाएं...

ALSO READ: त्वचा में लाना हो कसाव, तो करें यह 5 उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

अगला लेख