Hanuman Chalisa

खूब चढ़ेगा बालों पर रंग, जब मेहंदी लगाने का तरीका होगा ऐसा, 8 बेहतरीन टिप्स

Webdunia
इन दिनों लड़के-लड़कियों के बाल असमय ही सफेद हो रहे हैं, ऐसे में अधिकतर लोग बालों में मेहंदी लगाते हैं। मेहंदी कौनसी लें और इसमें कौनसी जड़ी-बूटियां डालें, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती। मेहंदी का मिश्रण यदि संतुलित न हो तो बालों में रुखापन आ सकता है और बालों की सफेदी बढ़ भी सकती है।
 
मेहंदी को बालों पर विभिन्न तरह से लगाया जा सकता हैं, अलग-अलग चीजें इसमें संतुलित मात्रा में मिलाने से  ये बालों को विभिन्न प्रकार के फायदे पहुंचाती है। आइए, जानते हैं बालों में मेहंदी लगाने के बेहतरीन टिप्स-
 
1. यदि आप बालों में मेजेंटा रंग देखना चाहते हैं, तो गुड़हल के फूल क्रश करके डालें।
 
2. सर्दियों में मेहंदी लगाएं, तो मेहंदी पेस्ट में कुछ लौंग डाल दें। यह ठंड से बचाएंगी।
 
3. ठंड से ज्यादा परेशानी है, तो आप मेहंदी में तेल, चाय पानी या कॉफी जरूर मिक्स करें। सूखा आंवला, शलगम जूस, दालचीनी, अखरोट, कॉफी कुछ ऐसे तत्व हैं, जिसे आप मेहंदी में मिक्स कर सकते हैं।
 
4. बालों में मेहंदी लगाने से पहले उसमें एक कपूर और एक चम्मच मेथी का पावडर मिला लें। ये बालों को असमय सफेद होने से बचाएंगे।
 
5. दो चम्मच मेहंदी पाउडर में दो चम्मच संतरे का रस मिलाएं और शैंपू करने के बाद बालों पर लगाएं तथा दस मिनट बाद धो दें।
 
6. बालों को रंगने के लिए अगर मेहंदी का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसमें दो चम्मच चाय का पानी मिला लें। बालों का रंग निखर जाएगा।
 
7. अगर आपको मेहंदी का इस्तेमाल करने के बाद भी बाल भूरे नहीं काले ही चाहिए तो काली मेहंदी लगाएं या कोई भी हेयर डाई लगाने के बाद मेहंदी के पानी का इस्तेमाल बतौर कंडीशनर करे सकते है।
 
8. अगर आप लंबी बीमारी से उठी हैं और बाल बेतहाशा झड़ रहे हैं तो मेहंदी को गर्म पानी में घोल कर हर दो-तीन दिन में बालों की जड़ों में लगाएं। बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

ALSO READ: ऑइली हेयर को चाहिए थोड़ा ज्यादा प्यार और देखभाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं?

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

सभी देखें

नवीनतम

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

nobel prize 2025: कैसे हुई नोबले पुरस्कार की शुरूआत, दिलचस्प था किस्सा, जानिए नोबेल पुरस्कार विजेता को क्या मिलता है

Karwa chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें परिधान

Karwa Chauth Food 2025: करवा चौथ पर खाने में क्या-क्या बनता है? ट्राई करें ये 5 स्पेशल रेसिपी आइडियाज

पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित, जानिए छपे आदर्श वाक्य का अर्थ

अगला लेख