Hanuman Chalisa

Monsoon hair care : बारिश में ज्यादा झड़ते हैं बाल, तो ये 7 टिप्स आएंगे आपके काम

Webdunia
मानसून में अक्सर बारिश के पानी में भीग जाने से चहरे के साथ-साथ बालों की भी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इस मौसम में बाल ज्यादा टूटने और झड़ने लगते है। ज्यादा देर तक स्कैल्प का गीला रहना बालों की अनेक समस्याओं को जन्म देता है।
 
आइए जानें कुछ हेयर केयर टिप्स जिन्हें आजमा कर आप इस मौसम में भी अपने बालों को हेल्दी रख सकती हैं।
 
1. अगर आपके बाल बारिश के पानी में अक्सर गीले हो जाते है तो आपको उन्हें शैंपू से जरूर धोना चाहिए, नहीं तो बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस का रूप ले लेगी और खुजली के साथ अन्य समस्याएं भी होंगी।
 
2. गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं, इससे बाल आसानी से सुलझ भी जाएंगे और टूटेंगे भी नहीं।
 
3. गीले बालों को पहले सूखने दें फिर ही बांधें। अगर बालों को पूरी तरह से सुखाए बिना बांधेंगे, तो उनमें बदबू तो आएगी ही, जुएं होने की संभावना भी बढ़ जाएगी और क्वालिटी भी खराब होगी।
 
4. बाल धोने के बाद कंडि‍शनर जरूर लगाएं, ताकि बाल बेतरतीब न रहें और आसानी से सुलझ सकें। इस मौसम में बालों में रूखापन आ जाता है और बाल अधिक टूटते हैं, जिससे बचने के लिए कंडि‍शनर एक बढ़िया तरीका है।
 
5. हफ्ते में कम से कम एक बार तेल जरूर लगाएं, ताकि बालों को पोषण मिल सके और रूखापन भी दूर हो। इससे बाल बेजान भी नहीं होंगे और उनमें चमक बनी रहेगी।
 
6. अपना कंघा किसी और के साथ शेयर ना करें। अगर आपके बाल बड़े हैं तो बारिश के मौसम में आप शॉर्ट हेयर रख सकतीं हैं। इससे आपको नया लुक भी मिलेगा और बालों की देखभाल भी अच्छे से हो जाएगी।
 
7. इन सभी के साथ आप अपने आहार पर भी ध्यान दें। खाने का असर हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है तो बालों पर भी पड़ेगा, इसलिए अपनी डाईट नियमित रखें, बाहर का कम खाएं और फास्ट फूड को खाने से बचें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। जैसे- अंडा, गाजर, दालें, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि।

ALSO READ: बरसाती बुखार के 5 कारण, 6 लक्षण और 7 जरूरी सावधानियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

अगला लेख